जयपुर

Petrol Diesel Price Today : मई 2022 से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

मई 2022 से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। वर्तमान में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रहा है।

2 min read
Petrol Diesel Price Today : मई 2022 से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today : मई 2022 से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। वर्तमान में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रहा है। पिछले दिनों इसके दाम 78 डॉलर के पार भी पहुंच गए थे। हालांकि दामों में उतार—चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, दामों में 83.5 रुपए की कटौती...रेस्टोरेंट में खाना हुआ सस्ता

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीज

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

Published on:
04 Jun 2023 09:32 am
Also Read
View All