जयपुर

तेल कंपनियों ने निकाला आम आदमी का तेल—जयपुर में डीजल 101 तो पेट्रोल 110 रुपए पार

डीजल पर 38 पैसे और पेट्रोल पर 32 पैसे की बढोतरी?अब जयपुर में डीजल 101 रुपए 18 पैसे और पेट्रोल 110 रुपए 29 पैसे में मिलेगा
less than 1 minute read
Oct 07, 2021
Petrol prices: पेट्रोल के दाम 28वें दिन स्थिर
Petrol prices: पेट्रोल के दाम 28वें दिन स्थिर

जयपुर।

तेल कंपनियां अपने फार्मूले से डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढा रही हैं। जिससे आम आदमी के लिए दीपावली के त्यौहार से पहले महंगाई से दो दो हाथ हो रहे हैं। तेल कंपनियों का कीमतें बढाने से पहले कोई तर्क नहीं आया है। ऐसे में आम आदमी पर सबसे ज्यादा मार महंगे पेट्रोल और डीजल की पड रही है।
गुरुवार को तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दाम फिर बढाए। जिससे जयपुर में प्रति लीटर डीजल की कीमतें 101 रुपए 23 पैसे और पेट्रोल की कीमतें 110 रुपए 34 पैसे हो गई। कंपनियों ने डीजल पर 38 और पेट्रोल पर 32 पैसे की एक और अतिरिक्त बढोतरी की है।


हांलाकि अभी यह तय नहीं है कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढोतरी का यह सिलसिला थमेगा या नहीं। त्यौहार पर लोगों के लिए आना जाना बूते से बाहर हो जाएगा। क्योंकि डीजल की कीमतें बढने से सार्वजनिक परिवहन का किराया बढेगा और निजी वाहनों में पेट्रोल भराना भी महंगा होगा। हांलाकि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर वैट की मार सबसे ज्यादा है। ऐसे में सरकार के राजस्व में भी लगातार बढोतरी हो रही है और वैट कम करने को लेकर चुप्पी साध कर बैठी है। जबकि अन्य राज्यों में डीजल और पेट्रोल राजस्थान से 7 रुपए से 10 रुपए तक सस्ता है।

Published on:
07 Oct 2021 09:28 am