जयपुर

Phalodi Satta Bazar: राजस्थान की इन दो ‘VIP’ सीटों पर हार-जीत को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने दिया बड़ा संकेत

Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जीत का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस 6-7 सीटों पर अपनी जीत बता रही है। हालांकि फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस की बल्ले-बल्ले होते दिख रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2024, 4:26 PM IST
Feature image

Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद से ही रिजल्ट को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जीत का दावा ठोक रही है तो वहीं कांग्रेस डबल डिजिट में सीटों पर अपनी जीत बता रही है। हालांकि फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस की बल्ले-बल्ले होते दिख रही है। क्योंकि सट्टा बाजार में भाजपा की हैट्रिक को लेकर भाव डाउन हैं। जिससे संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस की कुछ सीटों पर स्थिति मजबूत है।

जोधपुर में केंदीय मंत्री का क्या होगा?

जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा के बीच मुकाबला है। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक जोधपुर से बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत जीत सकते हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत पर 20-25 पैसे तो वहीं करण सिंह पर 3 रुपये का भाव चल रहा है।

क्या जालौर से गहलोत के बेटे की होगी जीत?

जालौर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के लुंबाराम चौधरी से है। फलोदी सट्टा बाजार जालौर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र में वैभव गहलोत की बजाय लुंबाराम चौधरी की जीत का अनुमान लगा रहा है। यहां भाजपा की जीत के भाव 30-35 पैसे वहीं कांग्रेस के 2 रुपए 50 पैसे हैं। फलोदी सट्टा बाजार में जो भाव चल रहे हैं, उनमें जिसके भाव जितने कम हैं उनकी जीत की संभावना उतनी अधिक है।

Updated on:
29 May 2024, 4:26 PM IST
Published on: