जयपुर

खुशखबरी–बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर के लिए 747 करोड़ की पेयजल परियोजना मंजूर-2025 में 5 लाख की आबादी को मिलेगा बीसलपुर का पानी

फेज-प्रथम-स्टेज द्वितीय एवं फेज द्वितीय के कार्याें के लिए वित्तीय स्वीकृति 1300 करोड़ से ज्यादा लागत वाले बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर प्रोजेक्ट से सांगानेर,विद्याधर नगर,झोटवाड़ा और बगरू के मतदाताओं को साधने की तैयारीप्रोजेक्ट से 2024 की 5 लाख से ज्यादा और 2054 की 11 लाख 33 हजार की आबादी होगी लाभान्वति
less than 1 minute read
Oct 17, 2022
prathviraj_1.jpg

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर शहर में पृथ्वीराज नगर के फेज प्रथम (स्टेज द्वितीय) व फेज-द्वितीय के जरिए बीसलपुर बांध से पानी मिलने का इंतजार कर रही लाखों की आबादी को दीपावली पर सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए बजट घोषणा के अनुरूप 747 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री द्वारा इस निर्णय से 145 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में वितरण तंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सांगानेर, विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा एवं विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर का आंशिक क्षेत्र सम्मिलत होंगे। इनमें जयपुर नगर निगम ग्रेटर के वार्ड संख्या 3, 6, 9, 12, 13, 43, 44, 88, 91, 96 (पूर्ण) तथा 1, 2, 45, 49, 50, 65, 67, 83 (आंशिक) कुल 18 वार्ड है। साथ ही, विधानसभा क्षेत्र बगरू एवं विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के कुल 15 ग्राम भी हैं।
इस परियोजना में 2500 किलोमीटर एचडीपीई पाइप लाइन, 210 कि.मी. डीआइ पाइप लाइन बिछाने के कार्य, 46 उच्च जलाशयों का निर्माण कार्य और पम्पिंग मशीनरी एवं इन्टूमेन्टेशन का कार्य होगा।

चार विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने की जुगत
प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार जल जीवन मिशन व अन्य पेयजल परियोजनाओं को मुददा बना कर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की पूरी तैयारी कर चुकी है। करीब 1300 करोड़ की लागत वाले बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर प्रोजेक्ट के जरिए सांगानेर,विद्याधर नगर,झोटवाड़ा और बगरू विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने की जुगत लगा रही है।

दावा: दो वर्ष में पूरा हो जाएगा काम

बीसलपुर प्रोजेक्ट के इंजीनियरों ने दावा किया है आगामी छह माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद दो वर्ष में इस परियोजना का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को तय समय पर पूरा करने के लिए रणनीति बदल कर काम किया जाएगा।

Published on:
17 Oct 2022 11:21 pm