जयपुर

फुलेरा दोज : अबूझ मुहूर्त पर शहर में शादियों की धूम, सड़कों पर नजर आए बैंड-बाजा और बारात

फुलेरा दोज के अबूझ मुहूर्त पर आज शहर में शादियों की धूम मची हुई है। शहर की सड़कों पर बैंड-बाजा और बारात नजर आए।

2 min read
Mar 01, 2025
Samuhik Vivah

जयपुर• फुलेरा दोज के अबूझ मुहूर्त पर आज शहर में शादियों की धूम मची हुई है। शहर की सड़कों पर बैंड-बाजा और बारात नजर आए। शहर में 1500 से अधिक शादियां हो रही है। अबूझ सावा होने से एकल विवाह के अलावा विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन भी हो रहे हैं। आज सर्दी के सीजन का आखिरी सबसे बड़ा सावा हैंं। 6 मार्च से होलाष्टक लग जाएंगे और इसके बाद 14 मार्च से मीन मलमास लगने से अब एक महीने बाद यानी अप्रेल से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

शहर में 1500 से अधिक शादियां

स्वयं सिद्ध मुहूर्त का बडा सावा होने के कारण राजधानी के सभी मैरिज गार्डन, सामुदायिक केन्द्र पहले से ही बुक हो चुके हैं। ऑल वेडिंग इंडस्ट्रीज फेडरेशन के महामंत्री भवानी शंकर माली ने बताया जयपुर जिले में आज 3 हजार से अधिक शादियां हो रही है। लगभग सभी विवाह स्थल बुक होने के साथ बड़ी संख्या में रिसोर्ट, होटल आदि भी बुक हैं। जबकि बैंड बाजा, घोड़ी, लवाजमा एक माह पहले ही बुक हो चुके हैं। इससे करीब 300 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है।

सामूहिक विवाह में 150 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

शहर में आज फूलेरादोज के मौके पर एकल विवाह के साथ आज सामूहिक विवाह के आयोजन भी हो रहे है। आज शहर में कई समाजों के सामूहिक विवाह हो रहे हैं।

• श्रीकृष्ण यादव (अहीर) समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन रामसिंहपुरा सांगानेर एसडीएम कोर्ट के पास स्थल पर आयोजित हो रहा है। आयोजित समिति के ओमप्रकाश चित्तौस्या ने बताया कि 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

• सामूहिक विवाह आयोजन समिति गुर्जर समाज की ओर से दशहरा मैदान आदर्श नगर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें 20 जोड़ों का विवाह हुआ। अध्यक्ष गोविंद पोसवाल ने बताया कि नव जोड़ों को गृहस्थ जीवन बसाने के लिए सोने रखड़ी, चांदी की पायल, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, डबल बेड सहित कई घरेलू सामान दिए गए।

• दाधीच परिषद संस्थान का पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन मान बाग मैरिज गार्डन, 200 फुट बाईपास, निवारू रोड पर हो रहा है। परिषद अध्यक्ष रामेश्वर दाधीच ने बताया कि मुख्य अतिथि वीके दाधीच होंगे।

• श्री सैन जन विकास सेवा समिति के तत्वावधान में चतुर्थ सैन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन कालवाड रोड गोविंदपुरा पर आयोजित किया जा रहा है।

Published on:
01 Mar 2025 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर