जयपुर

जयपुर नगर निगम में फोटो राजनीति: महापौर ने तोड़ा प्रोटोकॉल, मुख्यमंत्री गहलोत की बजाय वसुंधरा राजे के साथ लगाई तस्वीर

— महापौर मनोज भारद्वाज ने अपडेट किया है निर्वतमान मुख्यमंत्री वसुंधरा के साथ खुद का फोटो, लोगों से अपील इसे अपने फेसबुक पेज पर डीपी लगाएं
2 min read
Jan 12, 2019
jmc
jmc

जयपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही नगर निगम जयपुर के स्वच्छता अभियान में राजनीति नजर आने लगी है। नगर निगम महापौर के फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजाय निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तस्वीर अपलोड की गई है। जानकारी के अनुसार महापौर मनोज भारद्वाज ने वसुंधरा राजे के साथ खुद की फोटो को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है।

होनी चाहिए मुख्यमंत्री या मेयर की तस्वीर
राज्य सरकार का मुखिया होने के नाते प्रोटोकॉल के हिसाब से वर्तमान मुख्यमंत्री या महापौर की फोटो नगर निगम मेयर के फेसबुक पेज पर होनी चाहिए। लेकिन नगर निगम महापौर मनोज भारद्वाज ने फेसबुक पर बीती रात जो नई फोटो अपलोड की है, उसमें मेयर के साथ निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नजर आ रही हैं। मेयर मनोज भारद्वाज ने शहर के लोगों से वसुंधरा राजे के साथ महापौर की फोटो को खुद के फेसबुक पेज पर डिस्प्ले करने की अपील की है। इस फोटो में जयपुर नगर निगम का लोगो लगा हुआ है और जयपुर को 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में नम्बर वन बनाने का संदेश दिया गया है। मेयर की वसुंधरा राजे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सरकारी कार्यक्रम है स्वच्छता अभियान
स्वच्छता सर्वेक्षण—2019 केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा है। जयपुर नगर निगम के पास स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सेदारी का जिम्मा है, नगर निगम भी सरकारी संस्था है। इस लिहाज स्वच्छता सर्वेक्षण सरकारी कार्यक्रम है। प्रोटोकॉल के हिसाब से नगर निगम के स्वच्छता अभियान के प्रचार प्रसार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या महापौर मनोज भारद्वाज की तस्वीर काम में ली जा सकती है। लेकिन निवर्तमान मुख्यमंत्री की फोटो के साथ स्वच्छता अभियान का प्रचार प्रसार सरकारी आचार संहिता का उल्लंघन है।

महापौर के 6,442 फॉलोवर्स
नगर निगम महापौर का मनोज भारद्वाज नाम से फेसबुक पेज बनाया गया है। इस पेज को 6,442 लोग फॉलो कर रहे हैं, तो 6,418 लोगों से इसे लाइक किया है। अब भारद्वाज के फेसबुक पेज से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए कवायद शुरू की गई है। नगर निगम की ओर से जयपुर महापौर के पेज को प्रमोट किया जा रहा है। शहर के लोगों को फेसबुक पेज के जरिए सीधे मेयर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

क्या बोले महापौर —
वसुंधरा राजे हमारी नेता हैं, इसलिए उनका फोटो लगाया है। इसे पार्टी पॉलिटिक्स से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। आगे मुख्यमंत्री का फोटो भी लगाएंगे। सबकी तस्वीर लगनी चाहिए, स्वच्छता अभियान जयपुर के प्रत्येक नागरिक का अभियान है।
मनोज भारद्वाज, महापौर, नगर निगम जयपुर

Published on:
12 Jan 2019 01:06 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम