अलवर

ये हैं नए मेयर: शहरी सरकार के बचे 3 साल का लक्ष्य सौंपा, हर हफ्ते 100 लोगों संग 2 घंटे देंगे श्रमदान

शहरी सरकार का पहला लक्ष्य शहर को साफ रखना है। जानिए कैसा है शपथ पत्र में 3 साल का 'स्वच्छता' एजेंडा...
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2016, 7:10 PM IST
new jaipur mayor
new jaipur mayor

राजस्थान की राजधानी में नए महापौर पद की शपथ लेने के साथ ही सरकार ने अशोक लाहोटी को शहरी सरकार के बाकी बचे 3 साल का लक्ष्य सौंप दिया है। यह लक्ष्य सरकार की ओर से तय किया गया और इसका खाका शपथ पत्र में साफ नजर आया।


प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की पूरा काम शपथ पत्र के जरिए लाहोटी को सौंप दिया गया। खुद तो सफाई के लिए हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करेंगे ही, साथ ही दूसरों से भी काम कराएंगे। सरकार ने इसके जरिए संदेश भी दे दिया है कि शहरी सरकार का पहला लक्ष्य शहर को साफ रखना है।


अभी तक नगर निगम इसी में फेल साबित होता रहा है। पहली बार है जब शपथ पत्र का खाका इस तरह तैयार किया गया है।


:::शपथ पत्र का मजमून:::
मैं अशोक लाहोटी सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं, प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा और पद के कर्तव्यों का, जिसे मैं ग्रहण करने वाला हूं, सत्यनिष्ठा से निर्वहन करूंगा।


मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा।
मैं हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा।


मैं न गंदगी फैलाउंगा और न किसी को फैलाने दूंगा।
मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा।


मेरा यह विश्वास है कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक न तो गंदगी फैलाते हैं और न ही फैलाने देते हैं।
मैं इस दृढ़ विश्वास के साथ गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा।


मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, उसके लिए मैं 100 अन्य व्यक्तियों को भी प्रोत्साहित करूंगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा।


मैं एेसा विश्वास करता हूं कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

Published on: