जयपुर

‘सीएम अपने विधायकों को बिका हुआ बता रहे, मैं होता तो धरना देता’: पीयूष गोयल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधायकों को खरीदने के आरोपों को लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गहलोत अपने विधायकों की बार-बार हॉर्स ट्रेडिंग की बात करते हैं।
2 min read
• •
Jun 20, 2023
Piyush Goyal Said This To Congress Minister And CM Gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधायकों को खरीदने के आरोपों को लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गहलोत अपने विधायकों की बार-बार हॉर्स ट्रेडिंग की बात करते हैं। बार-बार उन्हें बिका हुआ बताने की कोशिश करते हैं। यदि मैं उनका विधायक होता तो अन्य विधायकों के साथ उनके घर धरना दे देता।

गोयल लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत सोमवार को जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप पहले विधायकों को बिका हुआ बताते हो, उसके बाद उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाकर राजस्थान की जनता के साथ विश्वासघात करते हो। आप खुद ही आरोप लगाते हो कि विधायक भ्रष्ट हैं, इन्होंने पैसा खा लिया है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि एक तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व है। दूसरी तरफ राजस्थान का नेतृत्व है, जो साढ़े 4 साल अपनी कुर्सी के लिए गिड़गिड़ाता रहा। यहां ऐसा नेतृत्व है, जो अपने नेताओं की बात नहीं सुनता, तो कार्यकर्ताओं की कैसे सुनेगा। प्रदेश का विकास नहीं करना भी एक तरह का भ्रष्टाचार है। मेरी छोटी सी विजिट से वो इतना बौखला गए, परेशान हो गए कि उन्हें झूठे आरोप लगाने पड़ रहे हैं। भाजपा ईमानदारी से अपना काम करती है। भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अशोक गहलोत को पहले अपने परिवार, विधायक-मंत्रियों पर ध्यान देना चाहिए।

जनता को राहत के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साढ़े 4 साल तो कुछ नहीं किया। अब राहत देने के नाम पर लोगों से पंजीकरण कराकर उन्हें ***** बनाने का काम कर रहे हैं। जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार ने साढ़े चार साल तो कुछ नहीं किया। अब आखिरी दो महीने में राजस्थान की स्वाभिमानी जनता को घूस दी जा रही है। गहलोत सरकार जनता को राहत के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

Updated on:
20 Jun 2023 12:37 pm
Published on:
20 Jun 2023 12:37 pm
Also Read
View All
जयपुर कमिश्नरेट में तीसरे दिन भी कांग्रेस का धरना: गोविंद सिंह डोटासरा हुए चोटिल; टीकाराम जूली ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जयपुर SMS अस्पताल में 6 साल से बंद नशा मुक्ति वार्ड, रोज 180 मरीज परेशान; इलाज के लिए 4 किमी दूर जाने की मजबूरी

जयपुर के फ्लैट में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, शादीशुदा युवक के साथ रहती थी मोना, लिव-इन पार्टनर फरार

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 8 युवक और 2 लड़कियां मिलकर लगाते थे अमेरिका में करोड़ों की चपत, ऐसे बिछाते थे जाल

NEET UG 2026: राजस्थान में स्टूडेंट्स भरपूर, फिर भी निजी मेडिकल कॉलेजों में खाली MBBS की 1200 से ज्यादा सीटें, ये है बड़ी वजह