जयपुर

Jaipur Airport: रनवे से वापस लौटा विमान, अबूधाबी बिना सवारी के रवाना; कई फ्लाइट का गड़बड़ाया शेड्यूल

जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को उड़ानों का शेड्यूल बुरी तरह से प्रभावित हुआ। मुंबई से आने वाली कई फ्लाइट्स घंटों की देरी से आईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

2 min read
Aug 19, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर-एआई

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ा गया, जिससे यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत जयपुर-मुंबई रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी, क्योंकि मुंबई से आने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। इसकी वजह मुंबई में हो रही भारी बारिश बताई जा रही है।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो एयरलाइन की मुंबई से शाम 6:20 बजे आने वाली फ्लाइट 3 घंटे देरी से पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से शाम 6 बजे आने वाली फ्लाइट 1 घंटा 25 मिनट देरी से उतरी। इंडिगो एयरलाइन की हैदराबाद से रात 10:05 बजे आने वाली फ्लाइट 1 घंटा 30 मिनट देरी से आई।

ये भी पढ़ें

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिक्षक की करतूत: जाना था बैंकॉक, पहुंच गए थाने, जानें पूरा मामला

अबूधाबी से आने वाली फ्लाइट 45 मिनट देरी से आई

वहीं अबूधाबी से शाम 7:35 बजे आने वाली फ्लाइट 45 मिनट देरी से पहुंची। बेंगलूरू से शाम 7:30 बजे आने वाली फ्लाइट 35 मिनट लेट हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की गुवाहाटी से शाम 6:05 बजे आने वाली फ्लाइट 30 मिनट देर से जयपुर पहुंची। उधर, जयपुर से रवाना होने वाली फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा।

ये उड़ानें हुईं प्रभावित

जयपुर से शाम 5:10 बजे उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रात 8:32 बजे रवाना हुई। वाराणसी और कोलकाता जाने वाली शाम की फ्लाइट्स आधे घंटे लेट हुई। शाम 6:35 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट करीब पौने दो घंटे की देरी से निकली। शाम 7:05 बजे इंडिगो की मुंबई फ्लाइट ढाई घंटे देरी से रवाना हुई।

क्रू मेंबर्स के साथ रवाना हुआ विमान

इधर, रविवार को तकनीकी खामी के कारण रनवे से वापस लौटा अबूधाबी जाने वाला विमान भी सोमवार शाम खामी दूर होने के बाद उड़ान भर सका। वह क्रू मेंबर्स को लेकर रवाना हुआ। इससे पहले, उसके यात्रियों को सोमवार तड़के पांच बजे एक अन्य बड़े विमान से भेज दिया गया था। वहीं, गाजियाबाद से जयपुर डायवर्ट होकर आई फ्लाइट के यात्रियों को भी देर रात दिल्ली की फ्लाइट से भेजा गया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान की मणिका ने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2025’ का पहना ताज, अब थाईलैंड में दिखाएंगी ग्लैमर

Also Read
View All

अगली खबर