जयपुर

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता संपन्न

Aug 19, 2026
Rajasthan

देवली.
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से गठित विद्यालय मानक क्लब की ओर से 13 अगस्त को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गुणवत्ता, मानकों और मानक उत्पादों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय मानक क्लब मेंटर राजेश गुप्ता एवं प्राचार्य नवरतन मित्तल ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित कर किया। क्लब के कुल 50 सदस्यों में से 45 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।मेंटर राजेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानक उत्पादों का उपयोग और उपभोक्ता जागरूकता आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

देवली.

Updated on:
19 Aug 2026 12:01 pm
Published on:
19 Aug 2026 06:01 am