जयपुर

Police Action : नीमराना थाना पुलिस की कार्रवाई : मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से आरआरयू (रेडियो रिमोट यूनिट) चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन शिफ्ट कार भी जब्त की गई है।

less than 1 minute read
Jun 18, 2025

- वारदात में प्रयुक्त वाहन किया जब्त - प्रकरण में दो आरोपी पहले किये जा चुके हैं गिरफ्तार

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से आरआरयू (रेडियो रिमोट यूनिट) चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन शिफ्ट कार भी जब्त की गई है।

घटना का विवरण

18 दिसंबर 2024 को एटीसी कंपनी के टेक्नीशियन कपिल मीना ने थाना नीमराना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गांव तलवाना स्थित मोबाइल टावर से दो आरआरयू यूनिट अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई हैं। मामले में थाना नीमराना पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस कार्यवाही

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज एवं वृत्ताधिकारी सचिन शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी राजेश कुमार मीना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं सूचनाओं के आधार पर आरोपी अशोक कुमार पुत्र प्रेमचंद ( 29वर्ष ) निवासी ढाणी मादासवाली, थाना भाबरू को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त शिफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पूर्व में दो आरोपी कमलसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह (27वर्ष ) निवासी चिरुणी, थाना मुण्डावर व अयूब पुत्र सरदार खां (42वर्ष ) निवासी बहादुरपुर, थाना सदर अलवर को गिरफ्तार किया था व आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया कॉपर युक्त आरआरयू बरामद कर लिया गया था। थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य नेटवर्क की जांच भी की जा रही है।

Published on:
18 Jun 2025 08:22 am
Also Read
View All

अगली खबर