जयपुर

सराहनीय कार्य के लिए 5 पुलिसकर्मियों को दिया कांस्टेबल ऑफ दी मंथ का अवॉर्ड

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को कांस्टेबल ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया।
less than 1 minute read
Apr 12, 2024
Police Commissioner Biju George Joseph gave Constable of the Month award to 5 policemen

जयपुर। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को कांस्टेबल ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया।

जोसफ ने बताया कि मार्च माह ज्योति नगर थाने के कांस्टेबल इरफान अली को सम्मानित किया हैं, जिसने कानून-व्यवस्था, आईपीएल सहित अन्य वीआईपी डयूटी के दौरान सराहनीय काम किया हैं।

वैशाली नगर थाने के देवेन्द्र कुमार ने 26 वारंटों का निस्तारण किया हैं। डीएसटी ईस्ट के कांस्टेबल नीरज ने अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में बेहतरीन सूचनाएं दी है। भट्टा बस्ती थाने के कुलदीप ने अपनी आसूचना से मंदिर परिसर में मीट के टुकड़े फेंकने वाले आरोपियों की पहचान करवाकर पकड़वाया था। इसके अलावा यातायात शाखा में तैनात विकास कुमार ने रूट लाइनिंग के दौरान सराहनीय कार्य किया और बुजुर्गों की सेवा कर मानवता का परिचय दिया है।

इन सभी पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। सम्मान समरोह के दौरान एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई, कुंवर राष्ट्र दीप, प्रीति चन्द्रा व डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी, डीसीपी वेस्ट अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
12 Apr 2024 09:00 pm
Also Read
View All
10 राज्यों में विशेषज्ञों की सीधी भर्ती, तो राजस्थान में जिला अस्पताल सिर्फ MBBS डॉक्टरों के भरोसे क्यों? जिम्मेदार कौन?

राजस्थान में पाइपलाइन से होगी यमुना के पानी की एंट्री, जानिए केंद्र और हरियाणा के साथ समझौते की 10 बड़ी बातें

लखनऊ अग्निकांड हादसे के बाद राजस्थान के 4 शहरों में एक्शन, 48 कोचिंग-लाइब्रेरी संचालकों को दिया नोटिस

जयपुर में 2 सहेलियों की मौत का जिम्मेदार कौन? 41 दिन से इंसाफ के लिए खुद सबूत जुटा रहे परिजन, 320 बाइकों का खंगाला रिकॉर्ड

जयपुर की मुहाना मंडी में वारदात: खुले में लघुशंका करने से टोका तो फल विक्रेता पर हमला, दुकान में घुसकर फोड़ा सिर