जयपुर

भर्ती से पहले पुलिस की परीक्षा…सेंध लगाने में जुटे हैं कुछ लोग

भर्ती से पहले पुलिस की परीक्षा...सेंध लगाने में जुटे हैं कुछ लोग
2 min read
Jul 13, 2018
Feature image

जयपुर।

राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी पुलिस कांस्टेबल भर्ती होने जा रही है करीब साढ़े तेरह हजार पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए आवेदन भी करीब पंद्रह लाख से ज्यादा आएं हैं ऐसे में नकल रोकने और व्यवस्थाएं बनाएं रखने के लिए पुलिस गृहमंत्री, डीजी से लेकर पुलिस के लिए कमोबेश सभी आलाधिकारी तैनात किए गए हैं सभी आईजी रैंज को संभाग स्तर पर जिम्मा सौंपा गया है और एसओजी,सीआईडी सहित सभी एजेंसियों को नकल करवाने वाले गिरोह पर नजर रखने का जिम्मा सौंपा गया है यही वजह से परीक्षा से पहले सैंध लगाने की कोशिश कर रहे हाईटैक नकलचियों के चार गैंग हत्थे भी चढ़े हैं।


चार जिलों में पकड़े

शनिवार और रविवार को होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले अब तक सीकर, भरतपुर और जोधपुर से तीन बड़े नकल गिरोह पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। एक अन्य गिरोह का आज खुलासा संभव है। पुलिस की कुछ एजेंसियां और जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम इस केस में लगी है। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों ने नकल कराने की एवज में बड़ी प्लानिंग की है और वे जयपुर, सीकर और आसपास के जिलों में कोचिंग कराने वाले कुछ बड़े संस्थानों से जुडे हैं। चार रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों के संपर्क में हैं पुलिस एजेंसियां दरअसल दो तीन में तीन बड़े गिरोह के खुलासे के बाद पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेंज आईजी को बेहद सतर्क रहने के लिए निर्देश मिले हैं। वैसे तो भर्ती से जुड़ी आईजी पूरी भर्ती पर नजाए बनाए हैं

डीजी कर रहे मोनेटरिंग

ऐसा पहली बार है कि खुद डीजीपी ओपी गल्होत्रा नकल रोकने के लिए मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सभी पुलिस अधीक्षकों और थानाधिकारियों की स्पेशल टीम को नकल रोकने और नकल गिरोहों का भांडाफोड़ करने में लगाया गया है। कल और परसों होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले आज का दिन बेहद अहम बताया जा रहा है। एटीएस और एसओजी की टीम को पंजाब, हरियाणा, यूपी और एमपी के पुलिस अफसरों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा और यूपी पर विशेष फोकस

दस हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भर्ती से पहले दस हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर इनकी तैनाती की गई है। सात पुलिसकर्मियों से लेकर पच्चीस पुलिसकर्मियों तक की टीम को परीक्षा केंद्रों पर लगाया गया है। पुलिस अफसरों का मानना है कि तीस से चार प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा से दूरी बना सकते हैं। नकल रोकने के लिए सबसे ज्यादा फोकस यूपी और हरियाणा पर किया जा रहा है यही से हाईटैक नकल की संभावना बताई जा रही है।

Updated on:
13 Jul 2018 11:52 am
Published on:
13 Jul 2018 11:52 am
Also Read
View All