जयपुर

जगन गुर्जर पांच दिन के रिमाण्ड पर

इस खुलासे ने बढ़ाई दो प्रदेश के पुलिस की बेचैनीपूर्व दस्यु ने ३.५० लाख में बेची एके ४७- मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति को बेचना बताया
2 min read
Aug 21, 2018
police tension
जगन गुर्जर पांच दिन के रिमाण्ड पर

- पूर्व दस्यु जगन गुर्जर पांच दिन के रिमाण्ड पर
भरतपुर.पूर्व दस्यु जगन गुर्जर ने पुलिस पूछताछ में एके-४७ हथियार को मध्यप्रदेश निवासी किसी व्यक्ति को बेचना स्वीकारा है। उसने बताया कि उसने इस हथियार को करीब ३.५० लाख रुपए में एमपी के एक व्यक्ति को बेच दिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने जानकारी की पुष्टि करना शुरू कर दिया है। मामले में भरतपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस से भी संपर्क साधा है। उधर, जगन को गढ़ीबाजना थाना पुलिस ने सोमवार को बयाना कोर्ट में पेश किया, जहां से पूर्व दस्यु को कोर्ट ने २४ अगस्त तक पांच दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया। गौरतलब रहे कि पूर्व दस्यु के बयाना सर्किल के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के कोडापुरा इलाके में होने की सूचना मिली थी। जिस पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस से घिरता देख दस्यु ने ३१५ बोर पचफेरा मय ५ कारतूस के साथ आत्म समर्पण कर दिया जबकि उसके दो अन्य साथी बरसात का फायदा उठाकर भाग निकले थे। पूर्व दस्यु पर करौली पुलिस से ५ हजार रुपए का इनाम घेाषित था। पूर्व दस्यु जगन वर्तमान में करौली व धौलपुर जिले में दर्ज ५ मुकदमों में वांछित चल रहा है। करौली पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर ५ हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
गुर्जर आंदोलन में दिखा था हथियार
भरतपुर के बयाना थाने के पीलुपुरा रेलवे ट्रेक के पास करीब एक माह तक चले गुर्जर आंदोलन के दौरान पूर्व दस्यु जगन गिरोह के साथ पहुंचा था और हथियार लहरा कर फायरिंग की थी। यहां ट्रेक के पास ही उसने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर स्थित राजनिवास पैलेस को उड़ाने की भी धमकी दी थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गया था।
९२ मामले थे दर्ज
पूर्व दस्यु के खिलाफ ९२ मामले दर्ज हैं। इसमें पड़ोसी जिले धौलपुर में ७७, करौली में ९, भरतपुर १ व मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में ५ मुकदमा दर्ज हैं। पूर्व दस्यु का आपराधिक क्षेत्र रेंज के चारों जिले तथा सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश के मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर व उत्तरप्रदेश के आगरा जिले तक में रहा है।
- पूर्व दस्यु के एके-४७ हथियार था, उसके मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति को बेचना बताया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क साधा है। आरोपित की पुरानी गैंग में और कौन-कौन सदस्य हैं, जो फरार चल रहे हैं। उस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
- केसर सिंह शेखावत, जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर

Published on:
21 Aug 2018 01:46 am
Also Read
View All
Jaipur Nagar Nigam Election Campaign: सुबह से शाम तक गलियों में घूमे प्रत्याशी, जानें वार्डों में कैसा रहा प्रचार का जोर?

जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भीतरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें