जयपुर

राजस्थान का IPS बन हरियाणा की छात्रा से किया रेप फिर बनाया अश्लील वीडियो, इंटाग्राम पर फ्रेंडशिप कर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने इंटाग्राम पर हरियाणा के जींद निवासी कॉलेज छात्रा से दोस्ती की।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2024, 1:23 PM IST
Feature image

Rajasthan Crime News : राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने इंटाग्राम पर हरियाणा के जींद निवासी कॉलेज छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद मिलने का प्रस्ताव रखा। उसने अपने बारे में बताया कि मैं राजस्थान का आईपीएस अफसर हूं और तुमसे मिलना चाहता हूं। जब दोनों की मुलाकात हुई तो युवक ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर पहले रेप किया फिर उसकी अश्लील वीडियो बना डाली।

दे रहा था सरकारी नौकरी का झांसा

इतना ही नहीं युवती को उसने सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3 लाख रुपए भी हड़प लिए हैं। अब नौकरी लगवाना तो दूर आरोपी युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार रेप करता रहा। जिसके बाद अब युवती तंग आकर पुलिस थाना पहुंची और इस बड़े मामला का खुलासा हुआ।

कहा- 'मैं हनुमानगढ़ का आईपीएस अधिकारी हूं'

जींद पुलिस ने थाना सदर में आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी आईपीएस है या कोई फ्रॉड इसे लेकर भी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, जींद के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ाई करती है, इंटाग्राम पर उनकी जान - पहचान हुई थी। आरोपी का नाम अजय है जिसने खुद को हनुमानगढ़ में IPS अधिकारी बताया है।

सरकारी नौकरी के लिए 8 लाख की मांग

दोनों की कई दिनों से बातचीत हो रही थी। एक दिन आरोपी अजय ने सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही इसके लिए 8 लाख रुपए मांगे। दोनों में दोस्ती होने के बाद आरोपी लड़की से मिलने जींद आया। वहीं नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। अश्लील वीडियो का डर दिखाकर आरोपी ने 2024 में फरवरी माह से जून तक कई बार उसके साथ रेप किया।

मुझे जान से मारने की भी धमकी देता था

युवती के मुताबिक, इस दौरान आरोपी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3 लाख रुपए, सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र व सोने का लॉकेट भी ले लिया। इसके बाद भी आरोपी ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल जींद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
15 Jul 2024, 1:23 PM IST
Published on: