जयपुर

राष्ट्रीय मंच पर गूंजी चुराड़ा की आवाज, शिक्षक ने दिखाई राजस्थान की संस्कृति

Aug 27, 2026
Rajasthan

हैदराबाद में एनईपी प्रशिक्षण शिविर में किया लोक कला व परंपराओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण
निवाई. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चुराड़ा अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक रामकल्याण गुर्जर सिरोही ने हैदराबाद स्थित सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र सीसीआरटी में आयोजित 15 दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी हासिल करने के साथ देशभर से आए शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच राजस्थान की लोक संस्कृति, कला और परंपराओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने शिक्षा में सांस्कृतिक मूल्यों के समावेश की आवश्यकता पर भी विचार रखे। उनके प्रस्तुतीकरण की सीसीआरटी के आयोजकों एवं विभिन्न राज्यों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने सराहना की। प्रशिक्षण में गुर्जर ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों, आधुनिक शिक्षण विधियों तथा शिक्षा में संस्कृति की भूमिका से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। जिससे विद्यालय के साथ चुराड़ा क्षेत्र का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना है।
फोटोकेप्शन
एनई2608सीबी-निवाई. हैदराबाद में शिक्षक को सम्मानित करते अतिथि।

Updated on:
27 Aug 2026 06:00 am
Published on:
27 Aug 2026 06:00 am