जयपुर

जोडो… देवली में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, टिकट के लिए 175 दावेदार

Aug 27, 2026
Rajasthan

विधायक बोले- बूथ स्तर पर सक्रिय हों कार्यकर्ता, जीताऊ-टिकाऊ उम्मीदवार को मिलेगा टिकट

देवली. पालिका चुनाव को लेकर भाजपा शहर मंडल की ओर से मंगलवार देर शाम अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विधायक राजेंद्र गुर्जर और पालिका चुनाव प्रभारी अनमोल सिंह तोमर ने चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। नगर पालिका के 35 वार्डों से करीब 175 कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किए हैं। पार्टी सर्वे के आधार पर इनमें से प्रत्याशियों का अंतिम चयन करेगी।

विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि सभी वार्डों में अधिक से अधिक पार्षद जिताने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर जनसंपर्क बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि टिकट जीताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार को दिया जाएगा। निष्ठावान, ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में जीवनभर योगदान देने वालों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

चुनाव प्रभारी अनमोल सिंह तोमर ने कहा कि सभी वार्डों में सर्वे कराया जाएगा। जीत की संभावना वाले और स्थानीय निवासी दावेदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। सम्मेलन के बाद बंद कमरे में वार्डवार इच्छुक दावेदारों से अलग-अलग चर्चा की गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, संयोजक राजेंद्र सिंह राणावत, सह संयोजक मुकेश जैन, सुरेश अग्रवाल, निवर्तमान चेयरमैन नेमीचंद जैन, पूर्व चेयरमैन रतन मंगल, पूर्व आईएएस शिवजीराम मीणा, मीडिया प्रभारी सुमित गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: देवली. अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पार्टीजन एवं मंचस्थ विधायक व अन्य पदाधिकारी।

Updated on:
27 Aug 2026 06:01 am
Published on:
27 Aug 2026 06:01 am