
चिकित्साकर्मियों ने पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प
दूनी. हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय चिकित्सालय दूनी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्साप्रभारी डॉ. सतीश जोहरवाल के निर्देशन में चिकित्साकर्मियों ने करीब 101 विभिन्न किस्म के छायादार पौधे रोपे और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
चिकित्साप्रभारी डॉ. जोहरवाल ने कहा कि पौधे प्रकृति एवं पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के साथ प्राणवायु उपलब्ध कराकर मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश मीणा ने बताया कि अभियान के तहत चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 101 छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डॉ. मधु महावर, लैब प्रभारी सीताराम बैरवा, अजय मेहरा, शंकर सिंह, शिवराज सिंह सहित चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:
दूनी. चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण करते चिकित्साकर्मी।