27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nikay Chunav : राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, कांग्रेस-BJP से पहले मारी बाज़ी- देखें पूरी लिस्ट

AAP Releases Candidate List : जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए आम आदमी पार्टी ने बाजी मारते हुए 11 वार्डों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। देखें किसे मिला टिकट।
2 min read
Google source verification
AAP releases first candidate list - (Kejriwal-File PIC)

AAP releases first candidate list - (Kejriwal-File PIC)

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचलें रफ़्तार पकडे हुए हैं। चुनावी शंखनाद के तुरंत बाद से ही प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकटों की रेस तेज हो गई है। इसी 'मुकाबले' में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी दलों कांग्रेस-भाजपा से बाज़ी मार ली है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए 11 अलग-अलग वार्डों में अपने प्रत्याशियों की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की यह सूची सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आधिकारिक रूप से साझा की है।

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा कि जनता के स्थानीय मुद्दों की आवाज उठाने, पारदर्शी और ईमानदार राजनीति करने तथा बेहतर स्थानीय शासन व्यवस्था के संकल्प के साथ पार्टी जयपुर के चुनावी मैदान में पूरे दम-खम के साथ उतर रही है।

11 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई पहली सूची में समाज के विभिन्न वर्गों और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। जिन 11 वार्डों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है, वे इस प्रकार हैं-

वार्ड 22: त्रिलोक पारीक

वार्ड 33: कविता यादव

वार्ड 54: संगीता कुमारी गौड़

वार्ड 62: योगेश गोयल

वार्ड 64: हीरा लाल खारी

वार्ड 71: मोहम्मद साजिद

वार्ड 103: प्रदीप

वार्ड 118: मोहम्मद असलम

वार्ड 120: लाल चंद सैनी

वार्ड 141: डॉ. गजेन्द्र बंसल

वार्ड 145: पिंकी कुमारी

पहले लिस्ट जारी, बनाई मनोवैज्ञानिक बढ़त!

जयपुर नगर निगम में कुल 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता हैं, जहां 11 सितंबर 2026 को दूसरे चरण के तहत ईवीएम (EVM) से मतदान होना है। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया आज 27 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है।

अमूमन देखा जाता है कि मुख्य दल जैसे कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी नामांकन की अंतिम तिथियों तक अपने प्रत्याशियों की सूची पर मंथन करते रहते हैं, जिससे जमीनी स्तर पर असंतोष और बगावत की स्थिति बनती है। इसके विपरीत, AAP ने समय रहते 11 वार्डों की पहली लिस्ट जारी करके अपने प्रत्याशियों को अपने-अपने इलाकों में जनसंपर्क और डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू करने का अतिरिक्त समय दे दिया है।

त्रिकोणीय मुकाबले! स्थानीय मुद्दों पर फोकस

जयपुर नगर निगम के इस बार के चुनाव काफी दिलचस्प होने वाले हैं। दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार चला रही आम आदमी पार्टी राजस्थान के शहरी निकायों में भी अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश में है।

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि वे सफाई व्यवस्था, सीवरेज लाइन, साफ पेयजल और सड़कों की मरम्मत जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। 11 वार्डों में समय से पहले प्रत्याशी उतारकर आप ने यह साफ कर दिया है कि वह इस बार जयपुर के वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के पारंपरिक मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।


जनसभाएं और रोड शो जारी


बढ़ रहा AAP का 'कुनबा'!

आधिकारिक चुनावी पोर्टल्स और दिशा-निर्देश

जयपुर निकाय चुनाव 2026 से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचनाएं, वोटर लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया और नामांकन नियमों की प्रामाणिक जानकारी के लिए मतदाता और प्रत्याशी राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं-

निकाय चुनाव की ताजा गाइडलाइंस के लिए State Election Commission Rajasthan Portal का अवलोकन करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के लिए Chief Electoral Officer, Rajasthan Portal पर विजिट करें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग