मुरादाबाद

एक रात में बिजली की 900 शिकायतें!

राजधानी में शुक्रवार देर रात आए तूफान-बारिश ने लोगों की नींद उड़ा दी। तूफान-बारिश के गुजर जाने के बाद शहर के अधिकतर इलाके कई घंटों तक अंधेरे में डूबे रहे। इस तूफान ने बिजली निगम की भी पोल खोलकर रख दी। उधर, विद्युत निगम कार्यालयों में रातभर के दौरान बिजली की 900 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई।
less than 1 minute read
Feature image

जयपुर. राजधानी में शुक्रवार देर रात आए तूफान-बारिश ने लोगों की नींद उड़ा दी। तूफान-बारिश के गुजर जाने के बाद शहर के अधिकतर इलाके कई घंटों तक अंधेरे में डूबे रहे। इस तूफान ने बिजली निगम की भी पोल खोलकर रख दी। उधर, विद्युत निगम कार्यालयों में रातभर के दौरान बिजली की 900 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई। लोगों की शिकायतें रही कि निगम कॢमयों ने कई मामलों में शनिवार दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं की।

लोग गिडग़ड़ाते रहे, कर्मचारियों के जूं तक नहीं रेंगी

उपभोक्ताओं का आरोप रहा कि रात में बिजली गुल होने के बाद कॉल सेन्टर और संबंधित उपखंड कार्यालय पर शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोग गर्मी व बिजली नहीं आने से परेशानी बताकर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्हें त्वरित राहत नहीं मिली। एेसे में जबकि राजधानी में पिछले एक पखवाड़े से गर्मी का आमल पसरा है, लेकिन बीती रात एक बजे बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस तूफान के चलते कई जगह पेड़ उखड़ गए और कई जगह विद्युत तंत्र को नुकसान पहुंचा। तेज बारिश के चलते बिजली गुल होने की शिकायतें शुरू हो गई। लोग कॉल सेन्टरों में फोन कर विद्युत सुधार की गुहार करते रहे। कॉल सेन्टर से जवाब मिला कि अभी ठीक करते हैं, लेकिन सुनवाई हो सकी। सवेरे 11 बजे तक 900 शिकायतें दर्ज हो चुकी थी।

जब भी तेज बारिश होती है तो विद्युत निगम बिजली गुल कर देता है। लेकिन इस बार तेज आंधी के चलते व्यक्तिगत शिकायतों का अंबार लग गया। शहर में गुलाब विहार, मानसरोवर, बनीपार्क, पृथ्वीराज नगर, अजमेर रोड और अन्य इलाकों से उपभोक्ताओं की व्यक्गित शिकायतों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया।

Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट