जयपुर

Pradosh Vrat Ka Mahatva विशेष संयोग ने बढ़ा दिया व्रत का महत्व, इस मुहूर्त में करें शिव पूजा

Pradosh Vrat 2021 Date Pradosh Vrat Remedies For Shani Dev Remedies For Moon Remedies For Rahu प्रदोष व्रत 2021 Pradosh Vrat May 2021 Date 24 May 2021 ka rashifal aaj ka rashifal 24 May 2021

less than 1 minute read
May 23, 2021
Pradosh Vrat May 2021 Pradosh Vrat Kab Hai Pradosh Vrat Katha,Pradosh Vrat May 2021 Pradosh Vrat Kab Hai Pradosh Vrat Katha

जयपुर. 24 मई 2021 यानि सोमवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है. इस दिन शिवजी की प्रसन्नता के लिए पूजा और व्रत किया जाता है जिसे प्रदोष व्रत कहा जाता है. प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की विशेष रूप से प्रदोष काल यानि शाम के समय पूजा की जाती है. इस व्रत को बहुत ही फलदायक माना गया है.

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार प्रदोष व्रत में शिव परिवार यानि शिवजी के साथ ही माता पार्वती, कार्तिकेयजी और गणेशजी की भी पूजा करनी चाहिए. प्रदोष व्रत रखकर शिव परिवार की पूजा करने से जहां भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है वहीं अनिष्ट ग्रहों की शांति भी होती है. इस दिन शिव पूजा से खासतौर पर चंद्र देव प्रसन्न होते हैं.

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि प्रदोष व्रत व शिव पूजा से शनिदेव और राहु देव के दोष भी कम होते हैं. इस बार प्रदोष व्रत पर विशेष संयोग भी बन रहा है. 24 मई 2021 को सोमवार है यानि इस बार प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ रहा है. इससे व्रत का महत्व और अधिक हो गया है. सोमवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत यानि सोम प्रदोष व्रत पर शिव पूजन त्वरित फलदायी माना जाता है.

सोम प्रदोष शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत: 24 मई 2021, सोमवार
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ: 24 मई को प्रात: 03 बजकर 38 मिनट
प्रदोष काल-समय 24 मई 2021: शाम 07 बजकर 10 मिनट से रात्रि 09 बजकर 13 मिनट

Published on:
23 May 2021 07:33 pm
Also Read
View All