जयपुर

राजस्थान में प्रफुल पटेल के बेटे की शादी इसी सप्ताह, पधारेंगे देशी-विदेशी पावणें और फिल्मी सितारे

राजस्थान में दिसंबर का महीना ग्रैंड वेडिंग्स के नाम होने जा रहा है। कैटरीना और विक्की कौशल की राॅयल वेडिंंग के बाद प्रदेश इसी सप्ताह एक और शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है।

2 min read
Dec 13, 2021
Marriage will be held till December 14, then Malmas will take place
14 दिसंबर तक होंगे शादी-ब्याह, फिर लग जाएगा मलमास

राजस्थान में दिसंबर का महीना ग्रैंड वेडिंग्स के नाम होने जा रहा है। कैटरीना और विक्की कौशल की राॅयल वेडिंंग के बाद प्रदेश इसी सप्ताह एक और शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है। इस बार पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही है। बताया जा रहा है कि शादी में देशी-विदेशी पावणों के अलावा बड़ी संख्या में फिल्मी सितारें भी शिरकत कर सकते हैं। इसे देखते हुए जयपुर हवाई अड्डे पर 20 से 25 चार्टर उतारे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि जयपुर के एक पांच सितारा होटल में पटेल के बेटे का शादी समारोह होगा, जो दो से तीन दिन तक चल सकता है।

तीन दिन तक रह सकता है शादी का जश्न
सूत्रों की माने तो राजधानी में इस बार का जश्न प्रफुल पटेल के बेटे की शादी का होने वाला है। बताया जा रहा है कि 17 से 19 तक शाही शादी समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और शादी में बड़े उद्योगपति घरानों के पधारने की बात भी सामने आ रही है। बड़ी बात यह भी है कि जयपुर एयरपोर्ट पर इस शादी में बड़ी संख्या में चार्टर उतारे जा सकते हैं।बात करें प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी की तो तीन साल पहले शादी के रिसेप्शन में भी बड़ी संख्या में फिल्मी सितारों के अलावा क्रिकेटर और उनकी फैमिली ने शिरकत की थी।

बेटी की शादी में जुटे थे क्रिकेटर और फिल्मी सितारें
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी जुलाई, 2018 में बिजनेसमैन नामित सोनी से हुई थी। उस शादी के रिसेप्शन में बाॅलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के कई सेलेब्स मौजूद रहे थेे। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुशरत भरूचा, क्रिकेटर धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ आए थे। इसके अलावा पार्टी में जहीर खान पत्नी सागरिका के साथ तो युवराज सिंह समेत कई सितारे पार्टी में रौनक जमाई थी। उधर, पूर्णा पटेल के रिस्पेशन में एक्ट्रेस कटरीना कैफ, डेजी शाह, 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा, यूलिया वंतूर और सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ पहुंचे। नेहा धूपिया भी पति अंगद बेदी के साथ पार्टी में पहुंचीं थी। किंग खान शाहरुख खान भी प्रफुल्ल पटेल की बेटी के जलसे में पहुंचे थे।

Updated on:
14 Dec 2021 11:36 am
Published on:
13 Dec 2021 02:15 pm