Government School Admission: सभी राजकीय विद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि प्रत्येक बालक-बालिका को समान शिक्षा का अवसर मिल सके।
Rajasthan Education News: जयपुर। राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शिक्षा विभाग ने घुमंतू, अर्द्धघुमंतू और विमुक्त जाति के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रवेशोत्सव अभियान 2025-26 शुरू किया है। यह अभियान के तहत पिछड़े एवं दूर-दराज के समुदायों के बच्चों को विद्यालय और आंगनबाड़ी से जोड़कर उनका उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करना है।
इस अभियान के अंतर्गत उन बच्चों की पहचान की जाएगी, जिनकी उम्र आंगनबाड़ी या विद्यालय में पढ़ाई के लिए उपयुक्त है। इन्हें उनके उचित स्थान पर आंगनबाड़ी या स्कूल में नामांकन कराया जाएगा। प्रवेश में आने वाली बाधाओं जैसे आधार कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र की कमी को दूर करने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधीनस्थ संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे घुमंतू जाति पहचान पत्र बनाकर बच्चों का सरकारी विद्यालयों में अधिकारिक प्रवेश सुनिश्चित करें।
शिक्षा विभाग के निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट ने बताया कि सभी राजकीय विद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि प्रत्येक बालक-बालिका को समान शिक्षा का अवसर मिल सके।