जयपुर

विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Aug 03, 2026
Rajasthan

नांगल राजावतान. उपखंड मुख्यालय के पंच अथाई उर्फ मीना हाईकोर्ट में 9 अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
जिलेभर से आई महिलाओं ने मीनावाटी गीत गाते हुए समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान समारोह के बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम सह संयोजक धूंधीराम मीना, रामस्वरूप थुमड़ी, फैलीराम मीना कानपुरा, रामजीलाल बैजवाड़ी, रामजीलाल राखला मलवास सहित कई कार्यकर्ताओं ने दिनभर पंच अथाई परिसर में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


इस मौके पर घमंडी मीना बागपुरा, रामप्रसाद राखला, लल्लू गेरोज्या, प्रहलाद बारवाल, कैलाश बारवाल, गंगासहाय छारेड़ा, बनवारी बड़ागांव, पिंटू पापड़दा, पापड़दा सरपंच अमित मीना, अनिराज मीणा, राजेंद्र सोनी, महेंद्र कानपुरा, रामू काका, रामस्वरूप थुमड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Updated on:
03 Aug 2026 06:02 am
Published on:
03 Aug 2026 06:02 am