जयपुर

सबसे पहले पीएम मोदी की इन 10 गारंटियों पर होगा काम, जानें भजनलाल सरकार ने क्या लिया बड़ा फैसला?

Rajasthan BJP: राज्य की नई भाजपा सरकार ने अपनी दस प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। सभी सरकारी वेबसाइटों पर यह दस प्राथमिकताएं दिखाई देने लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की फोटो के साथ ये दस प्राथमिकताएं डाली गई हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2023, 10:41 AM IST
narednra__modi_.jpg

Rajasthan BJP: राज्य की नई भाजपा सरकार ने अपनी दस प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। सभी सरकारी वेबसाइटों पर यह दस प्राथमिकताएं दिखाई देने लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की फोटो के साथ ये दस प्राथमिकताएं डाली गई हैं और इन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजस्थान के लिए गारंटी बताया गया है।

■ सभी गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे।

■ प्रत्येक जिले में महिला थाना और हर थाने में महिला डेस्क होगी। एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन होगा।

■ पेपर लीक सहित अन्य मामलों के लिए एसआईटी का गठन।

■ पारदर्शी सरकार स्थापित करेंगे और भ्रष्टाचार-माफिया राज खत्म करेंगे।

■ कांग्रेस राज में जिन किसानों की जमीन नीलाम हुई, उन्हें उचित मुआवजा देने के लिए नीति बनाएंगे।

■ 800 करोड़ रुपए के निवेश के साथ क्षेत्रीय विरासत केन्द्र स्थापित करेंगे।

■ सभी छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।

■ पर्यटन क्षेत्र में दो हजार करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार रुपए के निवेश के साथ पांच लाख के अवसर प्रदान करेंगे।

■ पीएम किसान सम्मान निधि को 12 हजार रुपए करेंगे।

■ अगले पांच वर्षों में ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे।

Published on: