लोकसभा चुनाव के बाद भले ही राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन उनकी बहन प्रियंका का जज्बा जोश अभी भी कायम है।
अब बात कांग्रेस की सियायत की... लोकसभा चुनाव के बाद भले ही राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन उनकी बहन प्रियंका का जज्बा जोश अभी भी कायम है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मिर्जापुर में प्रशासन ने रोक लिया। कांग्रेस का दावा है कि प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अदलहाट क्षेत्र के नारायनपुर में खुद को रोके जाने के विरोध में प्रियंका धरना पर बैठ गयीं। बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया और वहां पर भी प्रियंका गांधी ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। उनका कहना है कि वे पीड़ित परिवार वालों से मिले बिना नहीं जाएंगी। हालांकि, इस बीच जगह-जगह कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने की घटना पर राहुल गांधी ने अपने प्रतिक्रिया दी है और उनके हिरासत को परेशान करने वाला बताया है। प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने और पीड़ित परिवारों से नहीं मिलने दिए जाने की घटना पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भड़क उठे हैं। जगह-जगह कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शऩ कर रहे हैं और योगी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। उत्तराखंड से लेकर बरेली और यूपी के अन्य जगहों पर कांग्रेसियों ने सरकार के इस कदम के खिलाफ प्रदर्शन किया।