
प्रोपर्टी....
करौली.... वॉयस...
शहर की एक्टिविटी, एक्शन, रिएक्शन और पॉल के लिए इस कॉलम के जरिए शहर की आवाज बनें।
सत्येंद्र गोयल ञ्च हिण्डौनसिटी के अग्रसेन कॉलेज के पास गणेश नगर सोसायटी में सीवरेज की व्यवस्था बदहाल है। मैन हॉल और चैम्बरों के ओवर फ्लो होने से सीवर के पाली का रास्तों में भराव हो रहा है। पॉश कॉलोनी में लोगों को गंदगी के बीच से आवागमन करना पड़ता है। सीवर के पानी से माहौल दुर्गन्ध भरा रहता है। कइयों बार नगर परिषद के अधिकारियों व सीवरेज का ओएण्डएम कर रही कम्पनी के कार्मिकों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुधार नहीं है।
-
आरती शर्मा ञ्च हिण्डौनसिटी के जिला चिकित्सालय चौराहा तहसील रोड पर जरा सी बारिश में जल भराव हो जाता है। ऐसे में गड्ढों से जर्जर हुई सडक़ निकलना दूभर हो जाता है। इस रास्ते से स्कूली छात्राओं और रोगियों की सबसे ज्यादा आवागमन रहता है। यहां से अधिकारी भी निकलते हैं, लेकिन वर्षों से जर्जर सडक़ और जल भराव की समस्या के प्रति अनदेखी बनी हुई है।
फोटो
कैप्शन-
सत्येंद्र गोयल(चश्मा)
आरती शर्मा।