जयपुर

प्रस्तावित एंकर:: पीएम मोदी ने की राज्यपाल देवव्रत की जमकर तारीफ, बोले- सैकड़ों दलित परिवारों का जीता दिल

• •
Updated: 24 Nov 2026, 7:02 AM IST
Feature image

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की कार्यशैली और सामाजिक सरोकारों की जमकर सराहना की। गुजरात भाजपा की ओर से दीपावली और नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम को रविवार को वर्चुअली संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आचार्य देवव्रत ने सहज व्यवहार और आत्मीयता से सैकड़ों दलित परिवारों का दिल जीत लिया है। अब इन परिवारों को लोक भवन अपना घर लगता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल जिस तरह गांवों में जाते हैं, लोगों के बीच रहते हैं और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभाते हैं, वह देखकर उन्हें आनंद होता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वे राज्यपाल देवव्रत से मिलते हैं और उनकी बातें सुनते हैं तो उन्हें खुशी होती है। एक सामाजिक प्रतिबद्धता वाला व्यक्ति किस तरह राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की गरिमा बढ़ाते हुए समाज के बीच अपनी जगह बना सकता है, देवव्रत इसका उदाहरण हैं। उन्होंने गांवों के दौरे और दलित परिवारों के साथ उनके आत्मीय संबंधों का विशेष उल्लेख किया।

Bप्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहनाB

मोदी के मुताबिक, राज्यपाल ने यह साबित किया है कि संवैधानिक पद पर रहते हुए भी जनहित और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाई जा सकती है। उन्होंने राज्यपाल की अगुवाई में गुजरात में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की। साथ ही कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए जिस तरह से काम हो रहा है, उससे उन्हें विशेष प्रोत्साहन मिला है। गुजरात की मिट्टी और धरती मां की रक्षा के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जमीन की उर्वरता और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना जरूरी है।

Bलगातार स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय B

पीएम ने स्वच्छता के लिए राज्यपाल की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल लगातार स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और लोगों को इन अभियानों से जोड़ते हैं। गुजरात ने स्वच्छता के साथ जल संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। इन प्रयासों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भले ही लोगों को इन प्रयासों का महत्व पूरी तरह समझ में नहीं आए, लेकिन प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और धरती मां की रक्षा के लिए किए जा रहे ये काम गुजरात के अगले 100 वर्षों का भविष्य तय करेंगे। उन्होंने इन पहलों को आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
B
B
Bमोदी की सराहना पर राज्यपाल ने जताया आभारB

प्रधानमंत्री की ओर से की गई सराहना पर राज्यपाल देवव्रत ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा व्यक्त की गई आत्मीयता, स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार। उनके यह प्रेरणादायी विचार सेवा-पथ पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
00000

Updated on:
24 Nov 2026, 7:02 AM IST
Published on: