जयपुर

PTI Bharti 2022: फर्जीवाड़े से नौकरी प्राप्त करने वाली फरार पीटीआइ गिरफ्तार, इस तरह हासिल की थी नौकरी

PTI Bharti 2022: एसओजी ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में फर्जी तरीके से पीटीआइ नौकरी प्राप्त करने वाली फरार शिक्षिका सुमन भारी को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Dec 15, 2024

शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में फर्जी तरीके से पीटीआइ नौकरी प्राप्त करने वाली फरार शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुमन भारी (34) रेलमगरा राजसमंद की रहने वाली है।

सुमन ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में बैक डेट में बीपीएड की अंकतालिका हासिल की थी। उसके आधार पर ही पीटीआइ की नौकरी प्राप्त कर ली। इसके अलावा फर्जी तरीके से खेल प्रमाण पत्र भी हासिल किए।

वह फर्जी खेल प्रमाण पत्र के आधार पर खेल कोटे से तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में भी चयनित हो चुकी है। इसमें उसे अपात्र कर दिया गया था।

इससे पूर्व सुमन के पति शिक्षा निदेशालय बीकानेर के पूर्व कर्मचारी मन्दीप कुमार और उसके साथी कर्मचारी जगदीश सारण (सचिव टग ऑफ वार फेडरेशन राजस्थान) को फर्जी डिग्री व फर्जी खेल प्रमाण पत्रों के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों वर्तमान में जेल में हैं।

Also Read
View All

अगली खबर