जयपुर

Public Holiday : अगस्त में इस तारीख को सार्वजनिक अवकाश घोषित, एक साथ मिलेगी तीन दिन की छुट्टी, ऐसे करें फैमिली ट्रिप प्लान

Krishna Janmashtami Holiday : अगस्त का महीना छुट्टियों से भरा है।

3 min read
Aug 19, 2024

Public Holiday August 2024 : अगस्त का महीना छुट्टियों से भरा है। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन के बाद अब फिर से अगस्त के आखिरी सप्ताह में छुट्टियों का तोहफा मिलने वाला है। अगस्त 2024 में कई पब्लिक हॉलीडे हैं। अब 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरकारी दफ्तरों और सभी सरकारी स्कूल समेत प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। बता दें कि 24 और 25 अगस्त को क्रमश: वीकएंड की छुट्टी और अगले दिन जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी का फायदा उठाकर आप तीन दिन की फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप एक छोटी और रिफ्रेशिंग ट्रिप की योजना बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए है। आप 24, 25 और 26 अगस्त की छुट्टियों का लुफ्त उठा सकते हैं।

कैसे करें ट्रिप प्लान

24, 25 और 26 अगस्त… इन तीन दिनों की छुट्टी आपको रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर ले जाकर शांति और सुकून के कुछ पल बिताने का मौका देगी। अपनी फैमिली के साथ इसका आनंद उठाने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। 26 अगस्त की सरकारी छुट्टी का सही तरीके से इस्तेमाल कर आप नई जगहों की सैर कर पाएंगे। साथ ही फैमली ट्रिप प्लान कर आप खुद को भी काम के बोझ से दूर कर पाएंगे। कुछ समय के लिए तरोताजा महसूस कर पाएंगे।

Famous krishna temple in rajasthan : कहां - कहां जा सकते हैं घूमने

अगर आप राजस्थान में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो आप कई जगहों की सैर कर सकते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां घूमने की कई खास जगहें हैं। इन स्थानों पर जाकर आप न केवल कृष्ण जन्माष्टमी का धार्मिक महत्व समझ पाएंगे बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का भी अनुभव कर सकते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राजस्थान में यहां जाएं घूमने -

श्रीनाथजी का मंदिर, राजसमंद

राजसमंद में स्थित नाथद्वारा में श्रीनाथजी का मंदिर है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है। यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

गोविंद देवजी मंदिर, जयपुर

जयपुर स्थित गोविंद देवजी मंदिर, भगवान कृष्ण के प्रमुख मंदिरों में से एक है। कृष्ण जन्माष्टमी में यहां भव्य समारोह का आयोजन होता है, जिसमें भजन - कीर्तन, झांकियां और विशेष आरती शामिल है।

पुष्कर

पुष्कर को राजस्थान का धार्मिक स्थल कहते हैं। यहां आप शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले कई धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सकते हैं।

खाटू श्याम मंदिर, सीकर

सीकर जिले के खाटू गांव में स्थित खाटू श्याम मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां शीश की पूजा होती है। भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में बाबा श्याम कलयुग अवतारी कहलाते हैं। मान्यता है कि हर जगह से हारे व्यक्ति को बाबा श्याम सहारा देते हैं और उसकी जीत होती है।

श्री सांवलिया जी मंदिर, चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया जी मंदिर भगवान कृष्ण का प्रमुख मंदिर है, जहां साल भर भक्तों की खासा भीड़ उमड़ी रहती है। यह मंदिर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है।

ऐसे करें फैमिली ट्रिप की तैयारी

फैमिली ट्रिप प्लान करने से पहले कई चीजों को ध्यान में रखना जरूरी है। जैसे - सुरक्षा और सारी जरूरी चीजों का इंतजाम। ऐसे में हम यहां आपको फैमिली ट्रिप की तैयारी करने के कुछ उपाय बता रहे हैं।

ट्रैवल बुकिंग

फटाफट ट्रैवल बुकिंग कर लें ताकि यात्रा के दिन कोई दिक्कत नहीं आए। यह भी सुनिश्चित करें कि आपका टिकट कन्फर्म हो।

जरूरी सामान

यात्रा के दौरान हल्के और जरूरी सामान लें। अगर आप धार्मिक स्थल पर जा रहे हैं तो विशेष रूप से पूजा सामग्री भी साथ रखें। अपना और अपनों का आधार कार्ड भी रख लें। ध्यान रहे कि कैश जितना आवश्यक हो उतना ही रखें, इससे चोरी का डर कम रहेगा।

ट्रैवल इंश्योरेंस

फैमिली ट्रिप पर जाने से पहले इंश्योरेंस लेना अच्छा रहेगा ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में आप नुकसान से बच सकें।

Also Read
View All

अगली खबर