जयपुर

गणेश मंदिरों में गजानन का पुष्य अभिषेक, भक्तों को मिले रक्षा सूत्र

गजानन का पुष्य अभिषेक, भक्तों को बांटे रक्षा सूत्र
less than 1 minute read
Apr 28, 2023
गणेश मंदिरों में गजानन का पुष्य अभिषेक, भक्तों को मिले रक्षा सूत्र
गणेश मंदिरों में गजानन का पुष्य अभिषेक, भक्तों को मिले रक्षा सूत्र

जयपुर। पुष्य नक्षत्र में शुक्रवार को शहर के गणेश मंदिरों में गजानन महाराज का पुष्य अभिषेक किया गया। पंचामृत अभिषेक करने के बाद गणेशजी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराकर मोदकों का भोग लगाया गया। भक्तों को प्रसाद बांटा गया।

मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में गणेशजी महाराज का 251 किलो के पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद गणेशजी महाराज को फूल बंगले में विराजमान किया गया। 100 दूध से बनी खीर का भोग लगाया गया। भक्तों को रक्षा सूत्र व हल्दी का प्रसाद बांटा गया।

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर गणेशजी महाराज का 101 किलो दूध से अभिषेक किया गया। पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में गणेशजी महाराज को अभिषेक कराकर नवीन पोशाक धारण कराई गई। इससे पहले सिंदूर का चोला चढ़ाया गया। गणेश जी महाराज को फूल बंगले में विराजमान कर गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ किए गए। श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांध हल्दी की गांठ वितरित की गई। इसके साथ ही शहर के अन्य गणेशजी मंदिरों में भी पुष्य अभिषेक के आयोजन हुए।

Updated on:
28 Apr 2023 10:03 am
Published on:
28 Apr 2023 10:03 am