जयपुर

राजस्थान में पाक बॉर्डर से सटे इन 4 जिलों में रेलवे की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, नए रेलवे रूट्स का चल रहा सर्वे

Rail connectivity to increase in Rajasthan: राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे 4 जिलों में आगामी ​महीनों में रेल कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने दो दिवसीय बाड़मेर दौरे के दौरान रेल रूट्स के सर्वे की बात कही है।

2 min read
Feb 01, 2026
बाड़मेर रेलवे स्टेशन, पत्रिका फाइल फोटो

Rail connectivity to increase in Rajasthan: राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे 4 जिलों में आगामी ​महीनों में रेल कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने दो दिवसीय बाड़मेर दौरे के दौरान रेल रूट्स के सर्वे की बात कही है। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिले में चल रहे रेल रूट्स सर्वे की रिपोर्ट की रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी। जहां से मंजूरी मिलते ही रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर कार्य शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Union Budget-2026-27: आम बजट में बड़ी घोषणा से भीलवाड़ा की टेक्सटाइल सिटी को लगेंगे पंख, उद्यमियों में खुशी की लहर

इन जिलों में चल रहा रेल रूट्स सर्वे

उत्तर पश्चिम रेलवे से मिली सूचना के अनुसार पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राजस्थान के चार जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाए जाने को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे बड़े स्तर पर नए रेल रूट्स का सर्वे कर रहा है।

अनूपगढ़ से बीकानेर के खाजूवाला होते हुए जैसलमेर-बाड़मेर तक ट्रैक बिछाने को लेकर सर्वे चल रहा है। रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत होगी। बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी से बाड़मेर रेलवे विकास के नए केंद्र के रूप में उभर सकता है।

अमृत भारत स्कीम में चमका बाड़मेर रेलवे स्टेशन

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अभिताभ ने दो दिवसीय दौरे पर बाड़मेर रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्कीम के तहत पुनर्निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं जो लगभग पूरे हो चुके हैं। उन्होने कहा कि बाड़मेर से कुछ दूरी पर मुनाबाव के आगे देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा समाप्त हो जाती है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाना बेहद अहम है और इसी दिशा में लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं।

बाड़मेर से लंबी दूरी की कनेक्टिविटी

बाड़मेर में रेलवे यार्ड और रीमॉडलिंग का कार्य प्रस्तावित है। आवश्यक स्वीकृति मिलने और कार्य पूरा होने के बाद बाड़मेर से लंबी दूरी की रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाड़मेर और आसपास का इलाका रेलवे के नए रूप में उभरकर सामने आएगा।

गुजरात से सीधे जुड़ेगा बाड़मेर

उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया कि गुजरा के भाभर क्षेत्र के लिए रेल लाइन सर्वे कार्य स्वीकृत है और बॉर्डर रेल कनेक्टिविटी योजना का हिस्सा है। बाड़मेर से भाभर के बीच अधिकांश इलाका रेतीला होने के कारण रेलवे ट्रैक बिछाने का काम आसानी से पूरा होना संभव है। भविष्य में निर्माण की संभावनाओं को लेकर क्षेत्र का सर्वे चल रहा है और इसकी रिपोर्ट जल्द ही रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी।

पचपदरा रिफाइनरी से बढ़ेंगी रेलवे विकास की संभावनाएं

पचपदरा में रिफाइनरी के निर्माण से बाड़मेर क्षेत्र में रेलवे विकास की अपार संभावनाएं बन रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में रेलवे के हर सेक्टर में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं और आने वाले समय में इसका असर सीमावर्ती जिलों में भी साफ नजर आएगा।

ये भी पढ़ें

Union Budget 2026: बजट में राजस्थान को मिली बड़ी सौगात, इन 41 जिलों में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल

Also Read
View All

अगली खबर