2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने दिया मोरपाल सुमन को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण, कई नेताओं पर चुनाव हराने का लगाया था आरोप

भाजपा ने अंता उपचुनाव में प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मोरपाल सुमन (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। भाजपा ने अंता उपचुनाव में प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को मोरपाल को पत्र लिखकर कहा है कि इस तथ्य की जानकारी प्राप्त हुई है कि आपने अंता उपचुनाव को लेकर कई पदाधिकारियों के प्रति अनर्गल आरोप लगाकर उसे सार्वजनिक किया है।

पार्टी में अपनी बात मौखिक या लिखित में कहने का प्रावधान है, लेकिन आपने इस प्रक्रिया का उल्लंघन कर पार्टी की छवि को धूमिल किया है।

मोरपाल के नाम से एक पत्र हुआ था वायरल

कुछ दिन पहले मोरपाल सुमन के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कई नेताओं पर उपचुनाव में हराने के आरोप लगाए गए थे। पत्र में लिखा था कि अंता उपचुनाव में पार्टी की हार केवल विरोधी दल की रणनीति का नतीजा नहीं थी, बल्कि पार्टी के भीतर ही किए गए भितरघात ने सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट की घोषणा में अनावश्यक देरी हुई, जिससे संगठन और कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी। इसके अलावा कई प्रभावशाली नेताओं ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में काम किया।

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सुमन ने कहा था कि इलेक्शन कमीशन के ऑब्जर्वर ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा संसाधनों के कथित दुरुपयोग के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Story Loader