जयपुर

Rajasthan: इस रूट पर 5 दिन रेल यातायात रहेगा प्रभावित, डेढ़ दर्जन ट्रेनें रद्द या आंशिक रद्द

Indian Railways: बीकानेर रेल मंडल के सादुलपुर यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते 17 से 21 सितंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
less than 1 minute read
Sep 08, 2025
train
फाइल फोटो-पत्रिका

जयपुर। बीकानेर रेल मंडल के सादुलपुर यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते 17 से 21 सितंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द या फिर बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 19 सितंबर को श्रीगंगानगर-जयपुर ट्रेन, 20 सितंबर को जयपुर-श्रीगंगानगर ट्रेन, रेवाड़ी-बीकानेर-रेवाड़ी ट्रेन,हिसार-रेवाड़ी-हिसार ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

इसी प्रकार 19 व 20 सितंबर को लुधियाना-चूरू, 20-21 सितंबर को चूरू-लुधियाना, 20 सितंबर को जयपुर-बठिंडा, जोधपुर-हिसार ट्रेन, हनुमानगढ़-सादुलपुर-सादुलपुर ट्रेन, श्रीगंगानगर-सादुलपुर-श्रीगंगानगर ट्रेन, बीकानेर-हिसार ट्रेन, 21 सितंबर को बठिंडा-जयपुर ट्रेन, हिसार-बीकानेर ट्रेन, हिसार-जोधपुर ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।

बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेन

वहीं, 20 सितंबर को रेवाड़ी-जोधपुर ट्रेन, हिसार-तिरुपति ट्रेन, जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन, दिल्ली-हिसार ट्रेन, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस ट्रेन व 19 सितंबर को हावड़ा-बाड़मेर ट्रेन, 17 सितंबर को तिरुपति-हिसार ट्रेन बदले रूट से संचालित होगी। इनके अलावा 20 सितंबर को सिरसा-कोटा व हिसार-जोधपुर ट्रेन रेगुलेट होगी।

चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित

इधर, मध्य रेलवे के पुणे-सतारा रेलखंड के जरंडेश्वर स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बीकानेर-मिरज ट्रेन 15 सितंबर को, मिरज-बीकानेर ट्रेन 16 सितंबर को मिरज-पुणे स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार उदयपुर सिटी-मैसूर-उदयपुर सिटी ट्रेन 30-30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।

Updated on:
08 Sept 2025 07:45 am
Published on:
08 Sept 2025 07:45 am