Indain Railway : गुजरात में भारी बारिश के कारण राजस्थान में रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
Railway news : दक्षिण राजस्थान व गुजरात में तेज भारी का असर रेल यातायात पर पड़ा है। गुजरात में अब भी तेज बारिश का दौर जारी है। लेकिन अब राजस्थान में बारिश का दौर कम हो गया है। लेकिन गुजरात में भारी बारिश के कारण राजस्थान में रेल यातायात प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण बीकानेर, अजमेर और जोधपुर में पहुंचने वाली और संचालित होने वाली रेल सेवाओं पर असर पड़ा है। पश्चिमी रेलवे के वडोदरा मण्डल के इटोला पर जल भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कई दिनों के लिए रूट संचालक को रद्द किया गया है। कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। कई जगह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द…
इन ट्रेनों के रूट को किया गया डायवर्ट…