जयपुर

राजस्थान में भारी बारिश का हाई अलर्ट, इन जिलों में बरस सकता है कुदरत का कहर

Rain High Alert in Rajasthan: प्रदेश के हाड़ौती अंचल में हुई मूसलाधार बारिश ( Heavy in Rajasthan ) से छोटे बड़े बांधों और नदियों में पानी की आवक तेज हो गई है। मध्य प्रदेश से होकर प्रदेश में सक्रिय हुए मेघ अगले 24 घंटे में प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में झमाझम बारिश कर सकते हैं...
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 9:31 AM IST
heavy_rain-22.jpg

जयपुर। प्रदेश के हाड़ौती अंचल में हुई मूसलाधार बारिश ( Rain High Alert in Rajasthan ) से छोटे बड़े बांधों और नदियों में पानी की आवक तेज हो गई है। चंबल ( Chambal River ) के सबसे बड़े बांध गांधीसागर ( Gandhi Sagar Dam ) के पांच गेट मंगलवार को खोल गए। जिला प्रशासन ने कोटा, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं कोटा बैराज के कुल 19 गेट बीती रात तक खोले गए हैं और बैराज में बढ़ रहे पानी के दबाव को देखते हुए आज बैराज से पानी की निकासी तीन लाख क्यूसेक के तक करने की तैयारी जल संसाधन विभाग ने की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में कम वायुदाब क्षेत्र बनने के कारण गुजरात, मध्यप्रदेश और प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां तेज बारिश की चेतावनी ( Heavy Rain Alert )
दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से होकर प्रदेश में सक्रिय हुए मेघ अगले 24 घंटे में प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में झमाझम बारिश कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, सिरोही, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर व पश्चिमी राजस्थान में जालौर और पाली जिलों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने की संभावना है।

दो मीटर उंचाई तक खुले बीसलपुर बांध के गेट, तीन मीटर से ज्यादा बह रही त्रिवेणी ( Bisalpur Dam Water Level )
बीते तीन साल से पानी की आवक का इंतजार कर रहे बीसलपुर डेम में इस बार पानी की बंपर आवक हुई है। डेम में पानी की आवक बढऩे के कारण डेम के खोले गए तीन गेटों से अब तक करीब चार टीएमसी पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है वहीं त्रिवेणी में भी पानी का बहाव तीन मीटर से ज्यादा रहने पर डेम में पहुंच रहे पानी को बनास में छोडऩे पर जल संसाधन विभाग विवश है।

कोटा बैराज के 19 गेट कुल 206 फीट उंचाई तक खुले ( Kota Barrag )
कोटा फ्लड कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार बैराज के 19 गेट कुल 206 फीट उंचाई तक खुले हैं और बैराज से आज सुबह 7 बजे तक 2 लाख, 26 हजार 472 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। वहीं आज निकासी की जा रही पानी की मात्रा तीन लाख तक करने की बात जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने की है। बैराज के गेट नंबर 5 व 6 को 8—8 फीट, गेट नंबर 7 से 11 तक 15—15 फीट, गेट नंबर 12 व 13 30—20 फीट तक और गेट नंबर 14 से 18 तक 15— 15 फीट उंचाई तक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

बीते 24 घंटे में भी हाड़ौती अंचल समेत कई इलाकों में कहीं मूसलाधार तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। राजधानी जयपुर में बीती शाम मेघ छाए और शहर में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदला। बारिश से रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वहीं आज सुबह शहर में छितराए बादल छाए रहे और सुबह 7 बजे शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

Updated on:
28 Aug 2019, 9:31 AM IST
Published on: