जयपुर

Rainfall Report: जानें पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल, जयपुर के शाहपुरा में झमाझम, बाड़मेर–फलौदी में गर्मी का तेवर तेज

Rajasthan weather news: 24 घंटे में बारिश, ठंड और गर्मी का ट्रिपल असर, जानें आपके शहर का हाल

2 min read
Feb 19, 2026
IMD Rain Alert – File Photo – Patrika

Rajasthan weather: जयपुर. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने कई रंग दिखाए। राज्य के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और लोगों को मौसम का मिला-जुला असर महसूस हुआ।

वहीं कल से आगामी 5 से 6 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 19 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। किसानों और यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें

Good News: सरकार का बड़ा तोहफा, हर महीने जेब में आएंगे ज्यादा रुपए, 91 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा फायदा

पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान के नोहर और हनुमानगढ़ में लगभग 20 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि पूर्वी राजस्थान के नारायणा (जयपुर) में 27 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के चलते आसपास के इलाकों में ठंडक बढ़ी और सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास रहा। वहीं, उत्तर और पूर्वी राजस्थान में बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहावना बना रहा।

तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान अलवर और फतेहपुर सीकर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे इन इलाकों में सुबह ठंडक बढ़ गई। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाए। बाड़मेर और फलौदी में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी जिलों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Updated on:
19 Feb 2026 12:05 pm
Published on:
19 Feb 2026 12:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर