जयपुर

Cold Weather in Rajasthan: विक्षोभ से पारे की बढ़ती रफ्तार पर लगे ब्रेक

बीती रात पारे में दो तीन डिग्री तक गिरावट, सात जिलों में आज और 9 जिलों में कल ऑरेंज अलर्ट, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
less than 1 minute read
Feb 03, 2024
mp_weather.jpg
Rajasthan weather forcast: सात जिलों में आज..... 9 जिलों में कल ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक ने दिन और रात में पारे की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। मौसम केंद्र ने भी आज और कल प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले दो तीन दिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज सर्द रहने वाला है।

अलवर- करौली सर्द
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटे में हुई बारिश और छाए कोहरे के चलते दिल्ली से सटे अलवर जिले में भी मौसम का मिजाज बदला। बीती रात अलवर 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सर्द रहा। वहीं करौली 5.5और पिलानी में रात में पारा 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। ा

बीती रात दो तीन डिग्री तक लुढ़का पार
बीती रात जयपुर समेत कई जिलों में पारे में गिरावट दर्ज हुई। जयपुर में बीती रात पारा 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर 10.5, कोटा 12.3, भीलवाड़ा 11.0, चित्तौड़ 10.0, डबोक 11.6, धौलपुर 8.5, सिरोही 9.7, बाड़मेर 17, जैसलमेर 12.4, जोधपुर शहर 16.2, फलोदी 14.8, बीकानेर 13.6, चूरू 10.0, श्रीगंगानगर 11.4, हनुमानगढ़ 9.4 और जालोर में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

9 जिलों में आज और कल ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र ने विक्षोभ के असर के चलते आज बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, और श्रीगंगानगर व कल अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, जोधपुर और नागौर जिले में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश व ओलावृष्टि की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Published on:
03 Feb 2024 11:01 am