जयपुर

Honeymoon Murder: राजस्थान की ये ‘कातिल’ पत्नियां, जिन्होंने रचा कत्ल का ऐसा खेल; इंदौर की सोनम से भी खतरनाक था प्लान

Honeymoon Murder: इंदौर के कपल का शिलांग हनीमून के लिए जाना और अचानक दोनों का लापता हो जाना। एक के बाद एक कड़ी जुड़ने के बाद सोनम का उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रात 3 बजे ढाबे पर मिलना। इस कहानी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। लेकिन यह कोई नया मामला नहीं है, ऐसे कई मामले राजस्थान में भी हो चुके हैं।

2 min read
Jun 09, 2025
राजस्थान में पति की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं (फोटो- पत्रिका)

Honeymoon Murder:जयपुर। इंदौर कपल के हनीमून ट्रिप की कहानी ने अब नया मोड़ ले लिया है। रात में सोनम रघुवंशी के मिलने के बाद मेघालय की डीजीपी ने सोनम को ही कातिल बता दिया है। उन्होंने कहा कि राजा रघुवंशी की कातिल उनकी बीवी सोनम ही है, जिसने शातिर बदमाशों को सुपारी देकर अपने पत्नी की हत्या करा दी। पुलिस अब इस मामले में मध्य प्रदेश और यूपी से कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय ले जाया जाएगा। यहां हम राजस्थान में पतियों की हत्या करने वाली 5 खतरनाक पत्नियों की कहानी बता रहे हैं।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई घटना की खूब चर्चा हुई थी, जिसमें एक मुस्कान नाम की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। अब इंदौर की सोनम की चर्चा सुर्खियों में है, जिसपर आरोप लग रहा है कि उसने ही अपने पति की हत्या कराई है, जबकि सोनम के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी इस तरह का काम कभी नहीं कर सकती, पुलिस बेटी को फंसाने के लिए झूठी कहानी रच रही है।

समलैंगिक संबंधों में बना बाधक, पति की करा दी हत्या

नवंबर 2022 में जोधपुर में सीमा नामक महिला ने अपने पति चरण सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी थी। चरण सिंह कृषि विभाग में सहायक अधिकारी था। शादी के 7 वर्षों तक महिल ने अपने पति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया। क्योंकि वह अपनी बहनों और सहेलियों के साथ समलैंगिक संबंध बनाती थी। पति की तरफ से इसका विरोध करने पर उसने चरण सिंह की हत्या कर थी और उसके शव के कई टुकड़े किए।

दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या

जुलाई 2023 में अलवर में रहने वाली एक महिला ने अपने दो प्रेमियों की मदद से अपने पति इंद्रपाल की हत्या कर दी थी। यह महिला मूल रूप से हरियाणा की थी और कुछ समय पहले ही लव मैरिज कर अलवर आई थी। हत्या के बाद पुलिस ने महिला और उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार किया।

पाली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का रेता था गला

पाली जिले के जैतारण में नवंबर 2023 में कचरूराम नामक युवक की उसकी पत्नी किरण और उसके प्रेमी भूपेन्द्र ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाइक पर ले जाकर कई किलोमीटर घुमाया और फिर एक सुनसान जगह ले जाकर जला दिया था।

बांसवाड़ा में हत्या के बाद कब्र के ऊपर बनाया टॉयलेट

बांसवाड़ा के सल्लापोट क्षेत्र में एक युवक अरविंद की मौत का राज कई महीनों बाद खुला। जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी ने अपने जीजा धनपाल के साथ मिलकर डंडों से पीटकर उसकी हत्या की और शव को घर में ही दफनाकर उस पर टॉयलेट बनवा दिया। इसके बाद वह उसी घर में जीजा के साथ महीनों तक अय्याशी करती रही।

Updated on:
09 Jun 2025 08:30 pm
Published on:
09 Jun 2025 07:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर