4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honeymoon Murder: इंदौर की सोनम से भी खतरनाक है राजस्थान में इस बीवी की कहानी, दूसरे पति की कराई 2 प्रेमियों से हत्या

Honeymoon Murder: इंदौर से शिलांग हनीमून पर गए सोनम और राजा नाम के कपल्स में पति राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई आज इस खौफनाक वारदात की चर्चा कर रहा है। मेघायल की डीजीपी ने कहा है कि राजा रघुवंशी की कातिल उसकी पत्नी सोनम ही है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 9 Jun 2025, 8:26 PM IST

Indore Couple

इंदौर कपलः शादी के समय और गाजीपुर की तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

Honeymoon Murder: जयपुर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की शिलांग में मिली लाश ऐसी कहानी बन गई है, जिसके बारे में हर कोई चर्चा कर रहा है। दूसरी तरफ उसकी पत्नी सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे से पकड़ी गई है। मेघालय की डीजीपी ने कहा है कि राजा रघुवंशी की कातिल उसकी पत्नी सोनम ही है, जिसने शातिर अपराधियों को सुपारी देकर हत्या करवाई। दूसरी तरफ सोनम के पिता ने मेघालय पुलिस पर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है।

राजा रघुवंशी की हत्या का मामला कोई नया नहीं है, इससे भी खतरनाक मामले राजस्थान में भी एक नहीं बल्कि कई हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले यूपी के मेरठ से भी एक खतरनाक मामला सामने आया था, जहां पर मुस्कान नाम की युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करके उसके शवों को टुकड़े में किया। इसके बाद एक नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया था।

अलवर जिले में पति का खौफनाक मर्डर

इससे भी खतरनाक मामले राजस्थान में कई हो चुके हैं। एक मामला अलवर जिले का है, जहां पर शशि नाम की एक महिला ने अपनी हवस बुझाने के लिए पति की निर्मम हत्या की थी।

पति को छोड़ इंद्रपाल से की थी लव मैरिज

इस कहानी को पढ़ने के बाद आप समझ सकते हैं कि इंसान अपनी खुशियों को पाने के लिए किस हद तक गिर सकता है। अलवर की जिस महिला की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम शशि है। शशि ने पहले अपने पति को छोड़कर इंद्रपाल नाम के एक शख्स के साथ लव मैरिज की। जबकि शशि के पास पहले से एक बेटी थी, लेकिन इंद्रपाल ने उसे अपना लिया।

हवस बुझाने के लिए शशि ने बनाए नए दो प्रेमी

शादी के बाद शशि और इंद्रपाल अलवर के भिवाड़ी में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे और उन्हें एक बेटा भी हुआ। लेकिन साल 2023 में कहानी में ऐसा मोड़ आया, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। महिला मकान के ऊपरी फ्लोर पर रहने वाले दो युवकों बालकांत और कुलदीप के साथ फिजिकल रिलेशन में आ गई।

अलग कमरे में रहकर एक साथ दो प्रेमियों से बनाती थी संबंध

इस दौरान शशि अपने दोनों प्रेमियों के साथ एकसाथ शारीरिक संबंध बनाने लगी। अब इसमें पति रोड़ा बन रहा था, ऐसे में तीनों ने मिलकर ऐसा खूनी खेल रचा, जिसने इंसानियत को तबाह कर दिया। महिला अपनी प्यास बुझाने के लिए अलग कमरा लेकर रहने लगी और वहां पर दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी।

पति को झांसे में लेकर प्रेमियों ने की थी हत्या

दूसरी तरफ पति के परेशान होने पर शशि के दोनों प्रेमियों ने उसको एक बाबा से मिलाने की बात कही और आधी रात को रास्ते में ले जाकर धारदार हथियार से कत्ल कर दिया। वारदात के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: सात कातिल पत्नियां, कर दी क्रूरता की हदें पार, कोई लाश पर खाती रही खीर-पुड़ी, किसी ने किए 20 टुकड़े, किसी ने बनवा दिया पति की लाश पर टॉयलेट…