जयपुर

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद ‘राजस्थान’ में अलर्ट, 12 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट बंद… लोगों में खुशी की लहर

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के बाद राजस्थान के भारत-पाक बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2025, 6:45 AM IST
Rajasthan ALERT after airstrike
एयरस्ट्राइक के बाद राजस्थान में अलर्ट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ मंगलवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर'के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। जिसके बाद राजस्थान के भारत-पाक बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने एयरस्ट्राइक के बाद एक्स पर लिखकर खुशी जाहिर की। साथ ही प्रदेशभर में खुशी का माहौल बना हुआ है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा- 'शौर्यं तेजः संयमश्च, यत्र भारतसैनिका:।
विजयं तेषु नित्यं स्यात्, जयतु भारतमाता॥ भारत माता की जय'

वहीं, पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने बाद बाड़मेर में सुरक्षा की प्रथम पंक्ति बीएसएफ को अलर्ट किया गया है। इंटरनल सिक्योरिटी को लेकर स्थानीय मिशनरी चुस्त है। साथ ही आम जनता से पेनिक नहीं करने की अपील की है। साथ ही बॉर्डर पर फाइटर जेट भी गुजर रहे है। इसके बाद एहतियात के तौर पर एअर इंडिया ने दोपहर 12 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

लोगों ने पटाखे फोड़ मनाई खुशी

भारत-पाक बॉर्डर से सटे बाड़मेर जिले के बालोतरा में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी शिविरों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद अल सुबह जश्न मनाया जा रहा है। सैकड़ों युवाओं ने शहर के मुख्य चौराहे पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान भारत माता की जय… पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।

बता दें कि इंडियन एयरफोर्स ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस बात की पाकिस्तानी सेना ने खुद पुष्टि की है। उन्होने जानकारी दी कि भारतीय मिसाइल हमलों ने पाकिस्तान की सीमा के भीतर घुसकर कई क्षेत्रों को निशाना बनाया है।

Updated on:
7 May 2025, 6:45 AM IST
Published on: