जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 7 दिसंबर को होगी वोटिंग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 06, 2018
election

जयपुर। राजस्थान में चुनावी रणभेरी बज गई हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में राजस्थान चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 200 विधानसभा सीटों के 7 दिसंबर को मतदान एक ही चरण में होगा। 11 दिसंबर को मतगणा होगी। चुनाव आयोग की और से चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजरोम के विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। चारों राज्यों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों से मतदान करवाया जाएगा। चुनाव आयोग ने राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के लिए विधानसभा चुनावों की तरीखों की घोषणा भी की। रावत ने बताया कि छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की 18 सीटों के लिए मतदान 12 नवम्बर को तथा बाकी 72 सीटों के लिए मतदान 20 नवम्बर को होगा।

बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा, जबकि मध्य प्रदेश में 231 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 91 सीटों पर, मिजोरम में 40 सीटों पर और तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं।

आचार संहिता के दौरान सरकार की उपलब्धियों वाले होर्डिंग्स तुरंत हटाए जाएंगे। इस दौरान सरकारी योजनाओं के होर्डिंग्स नहीं लगेंगे। ऐसे पोस्टर्स, होर्डिंग्स, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, अन्य मीडिया से नहीं होगा विज्ञापन,सत्तारूढ़ दल का नहीं होगा। मंत्रियों व सीएम के फोटो सरकारी वेबसाइट्स व विज्ञापनों से हटेंगे।

Updated on:
06 Oct 2018 03:58 pm
Published on:
06 Oct 2018 03:28 pm
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?