जयपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बुधवार को आएंगे जयपुर, 200 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाला है ऐसा

Rajasthan Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव को साधने में जुटी भाजपा जन आक्रोश, परिवर्तन संकल्प यात्रा के बाद अब आकांक्षा रथ के जरिए जनता के बीच जाएगी। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है और इसके लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के बीच जाकर सुझाव लेगी।

less than 1 minute read
Oct 03, 2023

Rajasthan Assembly Election 2023 : जयपुर। विधानसभा चुनाव को साधने में जुटी भाजपा जन आक्रोश, परिवर्तन संकल्प यात्रा के बाद अब आकांक्षा रथ के जरिए जनता के बीच जाएगी। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है और इसके लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के बीच जाकर सुझाव लेगी।

इसके लिए आकांक्षा रथ तैयार किए गए हैं। इन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बुधवार को जयपुर के बिड़ला सभागार से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संकल्प पत्र के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुराम मेघवाल की अध्यक्षता में चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया जा चुका है। इस कमेटी के सह संयोजक व सदस्य भी जनता से अलग-संवाद करेंगे। मेघवाल ने बताया कि पार्टी जो मेनिफेस्टो जारी करेगी, सरकार बनने पर उसे पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

छोटी सभा भी होगी...
गांव, ढाणी शहरों में छोटी-छोटी सभाएं करेंगे। जनता के हर वर्ग से सुझाव लेंगे। इनमें आमजन के अलावा व्यापारी, कर्मचारी, उद्योगपति, खिलाडी, रिक्शा चालक, मजदूर भी शामिल हैं। इसके अलावा ई-मेल, टेलीफोन, वाट्सअप, वॉयस कॉल के जरिए भी सुझाव दे सकेंगे।

यह कार्यक्रम 20 दिन तक चलेगा। पार्टी जिला संयोजक व सह संयोजक रथ के साथ रहेंगे। हर वाहन पर सुझाव पेटी भी होगी। साथ ही एलईडी और माइक लगे होंगे। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की नाकामियों को दिखाया जाएगा।

Published on:
03 Oct 2023 07:25 pm
Also Read
View All