जयपुर

राजस्थान के रण में जयपुर की आठ विधानसभाओं पर इन उम्मीदवारों ने टिकट के लिए जताई दावेदारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
jaipur
राजस्थान के रण में जयपुर की आठ विधानसभाओं पर इन उम्मीदवारों ने टिकट के लिए जताई दावेदारी

भवनेश गुप्ता / जयपुर। विधानसभा चुनाव में जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में भाजपा में शुरू हुई रायशुमारी सोमवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन जयपुर शहर, देहात और सीकर के दावेदारों के लिए रायशुमारी की। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर संगठन के बड़े पदाधिकारियों ने 27 विधानसभा सीट के दावेदारों की स्थिति जानी। जयपुर शहर की विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा दावेदार सामने आए।

संसदीय बोर्ड भेजेंगे नाम

सभी दावेदारों की किस्मत पार्टी के लिफाफों में बंद हो गई। अब पार्टी की कोर कमेटी मंथन करेगी और फिर सूची पार्टी के संसदीय बोर्ड को भेजी जाएगी। जहां ज्यादा दावेदार होंगे, वहां तीन-तीन का पैनल दिल्ली भेजा जाएगा और जहां विवाद नहीं होगा, वहां एक और दो नामों के पैनल दिल्ली भेजे जाएंगे। संभवत: 30 अक्टूबर तक पैनल तैयार कर दिल्ली भेजे जाएंगे।

नवम्बर के पहले सप्ताह में सूची
राजेन्द्र राठौड़ ने पत्रकारों से कहा कि नवम्बर के पहले सप्ताह में पहली सूची जारी की जा सकती है। रायशुमारी का काम पूरा हो चुका है। अब दिल्ली में नामों पर चर्चा होनी है।

यहां सामने आए दावेदारों के नाम

सांगानेर- महापौर अशोक लाहोटी, भाजपा शहर अध्यक्ष संजय जैन, सांसद रामचरण बोहरा, अखिल शुक्ला, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, प्रणवेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, पार्षद विष्णु लाटा, सांसद रामचरण बोहरा, मधु शर्मा, नरेंद्र हर्ष, जितेंद्र श्रीमाली, ओम सिंह, अंबिका प्रकाश, हुकुम कंवर ।

आदर्श नगर : अशोक परनामी, अजयपाल सिंह, कुलवंत सिंह।

- मालवीय नगर : कालीचरण सराफ, सुमन शर्मा, अशोक गर्ग, आनंद शर्मा।


-हवामहल : सुरेन्द्र पारीक, एम. सादिक खान, मनोज भारद्वाज, मनीष पारीक, निधि शेखर शर्मा, मान पंडित, शैलेन्द्र भार्गव, वीरेन्द्र शर्मा, मनोज भार्गव, मनोज शर्मा, मुनव्वर खान।

- किशनपोल : मोहनलाल गुप्ता, सोहनलाल ताम्बी, सुरेश पाटोटिया, मनीष पारीक।

- विद्याधर नगर : नरपत सिंह राजवी, मंत्री राजेन्द्र राठौड़, मोहनलाल गुप्ता, संजय जैन, भवानी सिंह, सुरेन्द्र सिंह नरूका, मुकेश पारीक।

- झोटवाड़ा : राजपाल सिंह शेखावत, बीरू सिंह राठौड़, प्रेम सिंह, राजेश जाखड, महेन्द्र यादव।


- सिविल लाइन्स : अरुण चतुर्वेदी, ममता भार्गव, दिनेश सैनी।

- आमेर : सतीश पूनिया, महेन्द्र शेखावत, बलराम दून, ईश्वर यादव।

Published on:
22 Oct 2018 07:34 pm
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें