राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार दोपहर आचार संहिता लगने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार दोपहर आचार संहिता लगने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 41 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इन 41 में से 39 सीटें ऐसी हैं, जिन पर भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में हार गई थी। ऐसे में इस बार भाजपा ने 29 विधानसभा सीटों पर नए प्रत्याशियों को मौका दिया है। बीजेपी की इस लिस्ट में 7 सांसदों को मैदान में उतारा है।
भाजपा ने गंगानगर, श्रीडूंगरगढ़, सुजानगढ़, झुंझुनूं, नवलगढ़, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़, कोटपूतली, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, बस्सी, तिजारा, बानसूर, नगर, वैर, हिंडौन, सपोटरा, बांदीकुई, सवाईमाधोपुर, देवली-उनियारा, किशनगढ़, केकड़ी, बायतू, सांचौर, डूंगरपुर, बागीदौरा, माण्डल, सहाड़ा सीट से नए प्रत्याशियों को मौका दिया है। यहां वर्ष 2018 में जो प्रत्याशी उतारे थे, इस उसमें से 29 टिकट नहीं दिया गया।
यहां देखें पूरी लिस्ट
1. गंगानगर- जयदीप बिहाणी
2. सुजानगढ़ (अजा)- संतोष मेघवाल
3. झुंझुनूं- बबलू चौधरी
4. नवलगढ़- विक्रम सिंह जाखल
5. फतेहपुर- श्रवण चौधरी
6. लक्षमणगढ़- सुभाष मेहरिया
7. दांतारामगढ़- गजानंद कुमावत
8. कोटपूतली- हंसराज पटेल गुर्जर
9. झोटवाड़ा- राज्यवर्धन राठोड़, सांसद
10. विद्याधर नगर- दिया कुमारी, सांसद
11. बस्सी (अजजा)- चन्द्रमोहन मीणा, रिटायर्ड IAS
12. तिजारा- बाबा बालकनाथ, सांसद
13. बानसूर-देवी सिंह शेखावत
14. अलवर ग्रामीण (अजा)- जयराम जाटव
15. नगर- जवाहर सिंह बेडम
16. वैर (अजा)- बहादुर सिंह कोली
17. हिण्डौन (अजा)- राजकुमारी जाटव
18. सपोटरा (अजजा)- हंसराज मीणा
19. बांदीकुई-भागचंद डाकरा
20. सवाई माधोपुर-डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सांसद
21. देवली-उनिअरा- विजय बैंसला
22. किशनगढ़- भागीरथ चौधरी, सांसद
23. केकड़ी- शत्रुघन गौतम
24. बायतू- बालाराम मूंद
25. सांचोर- देवजी पटेल, सांसद
26. डूंगरपुर (अजजा)- बंसीलाल कटारा
27. बागीदौरा (अजजा)- कृष्णा कटारा
28. माण्डल- उदयलाल भडाणा
29. सहाडा- लादूलाल पितलिया