27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: ड्यूटी से लौट रहे अलवर निवासी पुलिस कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, साथी युवक गंभीर घायल

जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में बुधवार सुबह सड़क हादसे में जयपुर पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के पास हुआ।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

May 27, 2026

Jaipur constable Death

मृतक कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

जयपुर। राजधानी के सांगानेर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जयपुर पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की जान चली गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुई। बताया गया कि कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान ही कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह वीडियो भी देखें :

अलवर निवासी कांस्टेबल की मौत

सांगानेर थाना प्रभारी लिखमाराम ने बताया कि मृतक लोकेन्द्र सिंह (42) जयपुर पुलिस लाइन में तैनात थे और मूल रूप से अलवर जिले के सूर्यनगर हनुमान चौराहा क्षेत्र के निवासी थे। बुधवार सुबह वे नाकाबंदी ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर रोहित उर्फ राहुल गुप्ता (31) भी सवार था, जो मुहाना के रामपुरा रोड क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

घायल का एसएमएस अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

पुलिस विभाग में शोक की लहर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक अचानक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। हालांकि पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। एक जवान की अचानक मौत की खबर से साथी पुलिसकर्मी भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।