जयपुर

सदन में छाए बेनीवाल, बधाई, शिकायत, निशाना और ठहाके …

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2019, 8:41 PM IST
hanuman beniwal
सदन में छाए बेनीवाल, बधाई, शिकायत, निशाना और ठहाके ...

जयपुर। पन्द्रहवीं विधानसभा की कार्रवाई के दूसरे दिन खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल छाए रहे। विधानसभा में बुधवार को सी.पी. जोशी को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के दौरान विधायकों ने बधाई दी। इस दौरान विधायक बेनीवाल ने जोशी को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व अध्यक्ष पर निशाना भी साधा। वहीं एक अन्य मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बात का पलटवार भी किया। जिससे सदन में ठहाके गूंज उठे।

बेनीवाल ने जोशी को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक, प्रोफेसर के साथ पक्ष-विपक्ष में देखा। जिद्दीपन भी आपका देखा। लेकिन अब आसन पर हैं, तो विपक्ष के साथ छोटी पार्टी का भी ध्यान रखें। संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम होगा। पिछली बार आसान से बड़ा भेदभाव हुआ, अब ऐसा नहीं होना चाहिए।

मेघवाल पर साधा निशाना
हनुमान बेनीवाल ने जोशी को बधाई देने के साथ पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायकों को पहले गुण्डा कहा गया। सदन का अपमान किया। अब ऐसा नहीं होना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष के पांच साल के कार्यकाल की जांच कराई जाए। आवास आवंटन सहित कई गड़बडिय़ां हुई हैं। इसका विपक्ष ने विरोध किया।

बोतल वाली पार्टी कहा, तो लगे ठहाके
अध्यक्ष जोशी को बधाई देने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी दलों का नाम लेने के दौरान हनुमान बेनीवाल को बोतल वाली पार्टी कहकर पुकारा। इस पर जमकर सदन में ठहाके लगे। बाद में बेनीवाल का अध्यक्ष को बधाई देने का मौका आया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह पानी की बोतल हैं। 'वो' बोतल नहीं। फिर सदन में ठहाके गूंजे।

Published on: