जयपुर

Rajasthan Politics : कौन लखपति, कौन करोड़पति? BJP के कैलाश चौधरी और Congress के उम्मेदाराम बेनीवाल का देखें संपत्ति ब्यौरा

Barmer Jaisalmer Lok Sabha Hot Seat : नामांकन दाखिल करने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की संपत्तियों का खुलासा भी हो गया है।

less than 1 minute read
Apr 04, 2024

गौरतलब है कि बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर लोकसभा चुनाव में केंद्रीय राज्य मंत्री व मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी भाजपा प्रत्याशी हैं, तो वहीं कांग्रेस ने चुनाव से ऐन पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी छोड़कर पार्टी में शामिल हुए उम्मेदाराम बेनीवाल को प्रत्याशी बनाया है। इधर, इन दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए शिव विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी मुक़ाबले में बने हुए हैं।

कौन कितना अमीर?... संपत्ति का हुआ खुलासा

नामांकन दाखिल करने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की संपत्तियों का खुलासा भी हो गया है। जबकि तीसरे निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने आज (4 अप्रेल, गुरुवार) को नामांकन दाखिल किया है, जिसका ब्यौरा आने का इंतज़ार है।

करोड़पति हैं कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम

पीएम मोदी की ज्योति मिर्धा के सपोर्ट में रैली पर बड़ा अपडेट, आखिरकार हुआ ये फैसला!

[typography_font:14pt]साल 2022-23 में उम्मेदाराम ने कुल 56 लाख 87 हजार 306 रुपए की आय रिटर्न में दिखाई है। इसी तरह पत्नी की आयकर विवरणी में 16 लाख 81 हजार 200 रुपए आय दर्शाई है। प्रत्याशी बेनीवाल के हाथ में 15 लाख 64 हजार 700 रुपए है। वहीं पत्नी के हाथ में 5 लाख 97 हजार 400 रुपए बताए है।

[typography_font:14pt;" >इतनी है कुल सकल आय

भाजपा प्रत्याशी के पास नहीं वाहन, 5 साल में सम्पत्ति बढ़ी 11 लाख रुपए

राजस्थान में ढह रहा कांग्रेस का कई सालों तक रहा ये 'गढ़'! सबसे कमज़ोर स्थिति में पार्टी

[typography_font:14pt;" >केंद्रीय मंत्री के पास वाहन नहीं

पांच साल पहले 12.88 लाख थी सकल आय

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में शपथ पत्र में कैलाश चौधरी ने 2018-19 की आयकर विवरिणी में आय 3 लाख 15 हजार 450 रुपए दर्शाई गई थी। वहीं उनके स्वयं के पास 12 लाख 88 हजार 914 व पत्नी के पास 11 लाख 13 हजार 335 रुपए सकल आय बताई गई थी।

Published on:
04 Apr 2024 03:09 pm
Also Read
View All