जयपुर

राजस्थान में IAS-IPS समेत 300 से ज्यादा भ्रष्ट कार्मिकों पर एक्शन, करीब 70 सस्पेंड-20 बर्खास्त, जानिए सरकार का ‘ज़ीरो टॉलरेंस’

Rajasthan Bureaucracy Action: राजस्थान में भ्रष्ट नौकरशाही पर सरकार का बड़ा प्रहार। 300 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति, 70 निलंबित और 20 बर्खास्त। जानिए पूरा ब्योरा।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 2:25 PM IST
Rajasthan Bhajan lal Government action against corrupt Bureaucracy Prosecution Sanctions
Rajasthan CM Bhajan lal Zero Tolerance against corrupt Bureaucracy

राजस्थान में भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नौकरशाही को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब पद और प्रभाव की आड़ में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों को संरक्षण नहीं मिलेगा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, करीब पौने तीन साल के कार्यकाल में विभिन्न विभागों के 300 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। सबसे अहम बदलाव लंबित अभियोजन स्वीकृतियों को लेकर देखा गया है, जहां पिछली सरकार के समय से अटकी फाइलों को आगे बढ़ाते हुए बड़े पैमाने पर मंजूरी दी गई है।

कार्रवाई का पूरा गणित: निलंबन, बर्खास्तगी और पेंशन पर रोक

सरकार द्वारा की गई कार्रवाई में सेवाकाल के साथ-साथ सेवानिवृत्त कार्मिकों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया गया है।

अभियोजन स्वीकृति: रिश्वतखोरी, ट्रैप और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति जारी की गई। गौरतलब है कि जुलाई 2024 में विधानसभा में विधायक अतुल भंसाली के सवाल के जवाब में पिछली सरकार के पांच साल में एसीबी मामलों से जुड़े 182 कार्मिकों की अभियोजन स्वीकृति लंबित होने की बात सामने आई थी।

धारा 17-ए में अनुमति: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत 37 मामलों में जांच की अनुमति प्रदान की गई।

निलंबन और बर्खास्तगी: करीब 70 अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित किया गया, जबकि 20 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया।

पेंशन पर रोक और ट्रैप: 17 अधिकारियों की पेंशन रोकी गई, यानी सेवानिवृत्ति के बाद भी गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं गया। इसके अलावा 100 से अधिक कार्मिकों और अधिकारियों को ट्रैप भी किया गया।

बड़े चेहरों पर शिकंजा: IAS से लेकर IPS तक

मौजूदा दौर में कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोपों और मुकदमों को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं:

सुबोध अग्रवाल: जेजेएम (JJM) घोटाले में रिटायर्ड आइएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को जेल जाना पड़ा।

प्रेमसुख विश्नोई: 35,000 रुपये की रिश्वत के आरोप में आइपीएस अधिकारी प्रेमसुख विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

मुकेश सोनी: सितंबर में दो करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में एएसपी मुकेश सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया।

शिखर अग्रवाल: वरिष्ठ आइएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकने की चर्चा है।

पिछली सरकार के दौरान भी हुई थीं बड़ी कार्रवाइयां

प्रशासनिक हलकों में यह भी दर्ज है कि अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कई प्रभावशाली अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया था। इनमें तत्कालीन बारां कलेक्टर इंद्र सिंह राव, अलवर कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया, आइएएस नीरज पवन, कुंजीलाल मीणा, विश्राम मीणा, निर्मला मीणा, आइपीएस मनीष अग्रवाल और आरपीएस दिव्या मित्तल के खिलाफ हुई कार्रवाइयां प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Updated on:
19 Nov 2026, 2:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी