जयपुर

Rajasthan Election 2018: भाजपा ने जारी की 24 प्रत्याशियों की चौथी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने रविवार शाम को चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए है।

2 min read
Nov 18, 2018
rajasthan bjp

जयपुर। भाजपा ने रविवार शाम को चौथी सूची (Rajasthan BJP First Candidate List 2018) जारी कर दी। इस सूची में 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए है। केशोरायपाटन विधायक बाबूलाल वर्मा को बारां-अटरू से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि जयपुर मेयर अशोक लाहोटी को भाजपा के बागी विधायक घनश्याम तिवाड़ी के सामने सांगानेर से मैदान में उतारा गया है।

तीन पैराशूट कैंडिडेट को दिया टिकट
भाजपा ने तीन पैराशूट कैंडिडेट को भी टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद इज्यराज की पत्नी कल्पना राजे को कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। यहां से भाजपा के भवानी सिंह राजावत विधायक है। राजावत की जगह कल्पना राजे को मौका दिया है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन ममता शर्मा को पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। राजेंद्र भामू को झुझुनूं से टिकट दिया गया है।

सांगानेर सीट बनी हॉट सीट
जयपुर की सांगानेर सीट से भाजपा ने वैश्य प्रत्याशी के रूप मे मेयर अशोक लाहोटी को उतारा है। सांगानेर ब्राहमण सीट मानी जाती है। इस सीट से भाजपा अब तक ब्राहमण प्रत्याशी को टिकट देती रही है। पहली बार वैश्य चेहरा उतारा गया है। सांगानेर सीट से भाजपा के बागी घनश्याम तिवाडी विधायक है। तिवाडी ने भाजपा छोडकर भारत वाहिनी पार्टी बनाई है। तिवाडी इस बार बीवीपी के प्रत्याशी के रूप चुनाव मैदान में है।


देखें पूरी सूची
1. तारानगर-------------- राकेश जांगिड
2. सरदारशहर-------------- अशोक पींचा
3. सुजानगढ़-------------- खेमराम मेघवाल
4. नवलगढ़-------------- बनवारी लाल सैनी
5. फतेहपुर-------------- सुनीता जाखड़
6. लक्ष्मणगढ़-------------- दिनेश जोशी
7. सांगानेर-------------- अशोक लाहोटी
8. अलवर ग्रामीण--------- रामकृष्ण मेघवाल
9 .राजगढ़ लक्ष्मणगढ़----------विजय मीणा
10. कांमा-------------- जवाहर सिंह बेडम
11. टोडाभीम -------------- रमेश मीणा
12. महुआ-------------- राजेद्र मीणा
13. दौसा-------------- शंकर शर्मा
14. गंगापुरसिटी-----------मान सिंह गूर्जर
15. मकराना-------------- रूपाराम जाट
16. सुमेरपुर-------------- जोराराम कुमावत
17. वल्लभनगर-------------- उदयलाल डांगी
18. आसींद-------------- झाबर सिंह सांखला
19. मांडलगढ़-------------- गोपाल खंडेलवाल
20. हिंडोली-------------- ओमेंद सिंह हाडा
21. बारां अटरू-------------- बाबू लाल वर्मा
22. झुझुनूं-------------- राजेंद्र भांमू
23. पीपल्दा-------------- ममता शर्मा
24. लाडपुरा-------------- कल्पना राजे

Updated on:
18 Nov 2018 08:58 pm
Published on:
18 Nov 2018 08:53 pm